क्या आपको पता है गूगल आपकी सारी जानकारी को कहां करता है सेव, यहां देखें और करें डाउनलोड

खबरें अभी तक।क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी कौन-कौन सी जानकारी गूगल के पास सेव हैं? अगर जवाब नहीं है, तो इसका मतलब कि आप अपनी फोन की जानकारी को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। हाल ही में फेसबुक पर करोड़ों यूजर्स की जानकारी के साथ छेड़छाड़ की गई थी, जिसके बाद से डाटा की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि गूगल आपके फोन या पीसी कि किन जानकारियों को अपने पास सुरक्षित रखा है। आप यहां जाकर अपनी सारी जानकारियों को देख भी सकेंगे और डाउनलोड भी कर सकेंगे। जानते हैं इन तरीकों के बारे में,

Google Maps

  • ऑपको गूगल मैप्स के टाइम लाइन पेज पर जाना होगा – http://www.google.com/maps/timeline
  • यहां आप देख सकेंगे की आपने कहां-कहां यात्रा की है।
  • आपको यहां हर दिन की जानकारी मिलेगी।
  • 2009 से लेकर अबतक आप कहां-कहां गए इसकी जानकारी आपको यहां मिलेगी।

Activity

अगर आपको आपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन, क्रोम ब्राउसर या किसी भी ऐसे डिवाइस जो गूगल अकाउंट से जुड़ा हो उसकी सारी जानकारी पता लगाना हो तो Google My Activity page-http://myactivity.google.com/myactivity पर जाएं। यहां आप अपने गूगल असिस्टेंट की वॉयस क्वेरीस से लेकर गूगल प्ले स्टोर और वेब पर की गई सभी सर्च की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Ads Settings

गूगल आपकी सारी गतिविधियों जैसे आपको क्या पसंद है और क्या नापसंद इसकी जानकारी रखता है। यही कारण है कि जब आप किसी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर सर्च करने के बाद किसी दूसरी वेबसाइट पर जाते हैं, तो वहां भी आपको वही प्रोडेक्ट दिखाई देता है, जिसे आप कुछ देर पहले सर्च कर रहे होते हैं।