इलेक्टोरल बॉण्ड की बिक्री का दूसरा चरण दो अप्रैल से होगा शुरू, SBI की इन शाखाओं से कर सकेंगे खरीद

भारतीय स्टेट बैंक की निर्दिष्ट शाखाओं पर दूसरे चरण के चुनावी बॉण्ड की बिक्री दो अप्रैल, 2018 से 10 अप्रैल, 2018 तक चलेगी। यह जानकारी वित्त मंत्रालय ने दी है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने साल 2017-18 के आम बजट में चुनावी बांड की स्कीम लाने की घोषणा की थी।

इसके मुताबिक केवल वही पंजीकृत राजनीतिक दल इन बांडों के जरिए चंदा ले पाएंगे जिन्हें पिछले लोकसभा अथवा विधानसभा चुनाव में एक फीसद से अधिक मत प्राप्त होंगे। सरकार का मानना है कि चुनावी बांड से राजनीतिक चंदे की प्रक्रिया काफी हद तक पारदर्शी हो जाएगी।

मंत्रालय के मुतबिक दूसरे चरण में बांड जारी करने और उसे भुनाने का काम 11 अधिकृत शाखाओं के जरिये किया जाएगा। इन 11 शाखाओं में नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, गांधीनगर, चंडीगढ़, बेंगलुरु, भोपाल, जयपुर, लखनऊ और गुवाहाटी शामिल है।

पहले इश्यू में 222 करोड़ रुपए के इलेक्टोरल बांड की हुई बिक्री

पहले चरण में एसबीआई ने 222 करोड़ रुपये के इलेक्टोरल बांड जारी किये थे। सरकार का मानना है कि चुनावी बांड से राजनीतिक चंदे की प्रक्रिया काफी हद तक पारदर्शी हो जाएगी। इन बांड की पहली सीरीज की बिक्री 10 मार्च तक ही उपलब्ध थी। इस बांड की बिक्री भारतीय स्टेट बैंक की 11 अधिकृत शाखाओं के जरिये हुई थी।

पहले इसे जनवरी में ही शुरू किया जाना था। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने साल 2017-18 के आम बजट में चुनावी बांड की स्कीम लाने की घोषणा की थी। इसके मुताबिक केवल वही पंजीकृत राजनीतिक दल इन बांडों के जरिए चंदा ले पाएंगे जिन्हें पिछले लोकसभा अथवा विधानसभा चुनाव में एक फीसद से अधिक मत प्राप्त होंगे। राजनीतिक पार्टियां इन बांडों को केवल अधिकृत बैंक खातों के जरिए ही भुना पाएंगी। लोग राजनीतिक दलों को चंदा देने के लिए इन्हें व्यक्तिगत अथवा समूह के तौर पर भी खरीद सकेंगे।