सचिन तेंदुलकर और कपिल देव के बाद विराट कोहली को मिला यह सम्मान

क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से दुनियाभर के क्रिकेट फैंस के दिलों में जगह बनाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली को अब एक नयी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें एक ऐसे नये सम्मान से नवाजा गया है जिसकी ख्वाहिश हर किसी की होती है। जी हां बात ही कुछ ऐसी है कि बिना शेयर किये रहा नहीं जा सकता तो आइये अब जल्दी आपको भी विराट की उस उपलब्धि से रूबरू करवा दें।

भारतीय कप्तान विराट कोहली अब मैडम तुषाद के म्यूजियम की भी शोभा बढ़ाएंगे। विराट की मोम की प्रतिमा दिल्ली मैडम तुसाद म्युजियम में स्थापित की जाएगी। आपको बता दें कि विराट कोहली से पहले क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, कपिल देव और महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी पहले ही से इस संग्रहालय की शोभा बढ़ा रहे हैं।

विराट कोहली ने अब से बारह साल पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट से अपना पदार्पण किया। उन्होंने ने अपनी कप्तानी में भारत की अंडर 19 क्रिकेट टीम को विश्व चैंपियन बनाया। विराट कोहली का अब तक का सफर बहुत ही शानदार रहा है। विराट को अर्जुन पुरस्कार, आइसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का अवॉर्ड और बीसीसीआइ के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के तौर पर तीन बार पुरस्कृत हो चुके हैं। इसके अलावा भारत सरकान ने ने उन्हें पद्मश्री से भी नवाजा है