एमएमआईसीटी एंड बीएम (एमसीए) द्वारा ‘डबल स्मैश–बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026’ का आयोजन

मुलाना, 25 सितंबर 2026: एम.एम. इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस मैनेजमेंट (एमएमआईसीटी एंड बीएम), महार्षि मार्कण्डेश्वर (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), मुलाना द्वारा 24 एवं 25 सितंबर 2026 को एमएम (डीयू) स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ‘डबल स्मैश–बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026’ का सफल आयोजन किया गया। इस ppl का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, टीमवर्क, अनुशासन, शारीरिक फिटनेस तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना था।

चैंपियनशिप में पुरुष युगल एवं महिला युगल वर्गों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विश्वविद्यालय के विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पुरुष युगल वर्ग में एमबीबीएस के समर्थ एवं सार्थक ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि एमएमईसी के अमन एवं संजय ने रजत पदक जीता। एमएमईसी के रिदम एवं रिशिल ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

महिला युगल वर्ग में एमएमसीडीएसआर की मानसी एवं तितिक्षा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी संस्थान की शिवानी एवं भुवी ने रजत पदक हासिल किया, जबकि एमएमआईएन की नैन्सी एवं यामिनी ने कांस्य पदक जीता।

इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ टीमवर्क, आत्मविश्वास, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का अवसर प्रदान किया। आयोजन समिति ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी तथा सभी प्रतिभागियों के उत्साहपूर्ण सहयोग की सराहना की।

चैंपियनशिप का सफल आयोजन विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।