महर्षि मार्कण्डेश्वर (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), मुलाना के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा एल्युमनी मीट-2026 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एम.एससी. रसायन विज्ञान एवं पीएच.डी. रसायन विज्ञान के 41 पूर्व विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर एल्युमनी ने विश्वविद्यालय से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को साझा करते हुए अपने पेशेवर अनुभवों, उपलब्धियों और कार्यक्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां वर्तमान विद्यार्थियों के साथ साझा कीं।

कार्यक्रम में माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) एच. के. शर्मा एवं डायरेक्टर, एमएमईसी, प्रो. विपुल वेकरिया ने शिरकत की। उन्होंने एल्युमनी का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय से निरंतर जुड़े रहने तथा अपने अनुभवों के माध्यम से वर्तमान विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

एल्युमनी मीट ने पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों और वर्तमान विद्यार्थियों के बीच संवाद एवं सहयोग को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. नदीम शर्मा ने किया, जबकि आयोजन की सफलता में विभाग के सभी संकाय सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं सामूहिक छायाचित्र के साथ हुआ। इस अवसर ने सभी प्रतिभागियों को सुखद और यादगार अनुभव प्रदान किया। “Once a Chemist, Always a Chemist!” का संदेश पूरे कार्यक्रम में आत्मीयता और जुड़ाव का प्रतीक बना रहा।





