एम.एम.आई.सी.टी. एंड बी.एम. में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन, “हिंदी–हमारी भाषा, हमारी पहचान” विषय पर कविता एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित

मुलाना, 14 सितंबर 2026। महार्षि मार्कण्डेश्वर (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), मुलाना के एम.एम. इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस मैनेजमेंट (MMICT&BM) में सोमवार को हिंदी दिवस समारोह–2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता, सम्मान एवं प्रेम की भावना विकसित करने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक अभिव्यक्ति और वक्तृत्व कौशल को प्रोत्साहित करना रहा।

समारोह का विषय “हिंदी–हमारी भाषा, हमारी पहचान” तथा केंद्र बिंदु “शब्द और अभिव्यक्ति” रखा गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए कविता प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी कविताओं एवं भाषणों के माध्यम से हिंदी भाषा की समृद्धि, सामाजिक महत्व तथा समकालीन संदर्भों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

 प्रतिभागियों का मूल्यांकन विषय-वस्तु, भाषा, रचनात्मकता, अभिव्यक्ति, प्रस्तुतीकरण, आत्मविश्वास एवं समग्र प्रदर्शन जैसे विभिन्न मापदंडों के आधार पर किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी साहित्यिक प्रतिभा एवं प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण से सभी को प्रभावित किया।

प्रतियोगिता में बीसीए के भारत शर्मा ने प्रथम पुरस्कार, अलीशा  शर्मा ने द्वितीय पुरस्कार ,खुशी तथा वंशिका  को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, साहित्य और भावनात्मक अभिव्यक्ति से जुड़ी एक सशक्त भाषा है। विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा एवं भारतीय भाषाओं के प्रति सम्मान रखते हुए उनके समृद्ध साहित्य एवं विरासत से जुड़ना चाहिए।

प्राचार्य ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए छात्र समन्वयकों एवं संकाय सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के भीतर आत्मविश्वास, रचनात्मकता और मंच पर अपने विचार व्यक्त करने की क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समारोह उत्साहपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा की समृद्ध परंपरा से जुड़ने तथा अपने विचारों को रचनात्मक एवं आत्मविश्वासपूर्ण ढंग से प्रस्तुत करने के लिए एक सार्थक मंच प्रदान किया। समारोह के समापन के साथ विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति नई ऊर्जा, उत्साह एवं प्रेरणा का संचार हुआ।