
ख़बरें अभी तक: MM International School में 19 मई 2026, मंगलवार को विद्यार्थी परिषद के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। समारोह में विद्यालय के नवचयनित छात्र प्रतिनिधियों ने ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्व निभाने की शपथ ली।
विद्यालय में विद्यार्थी परिषद के गठन हेतु विद्यार्थियों का चयन विभिन्न चरणों की साक्षात्कार एवं मूल्यांकन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। चयनित विद्यार्थियों को समारोह के दौरान पद एवं जिम्मेदारियां सौंपते हुए विद्यालय प्रशासन ने उन्हें नेतृत्व, अनुशासन और सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कक्षा 12वीं नॉन-मेडिकल के युवल कालड़ा को स्कूल कैप्टन बॉय तथा कक्षा 12वीं मेडिकल की पलक को स्कूल कैप्टन गर्ल चुना गया। इसके साथ ही परिषद एवं कोर कमेटी के अन्य सदस्यों को भी पद पट्टिकाएं प्रदान कर उनकी जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।
विद्यालय प्रशासन ने सभी नवचयनित परिषद सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यालय की अनुशासन व्यवस्था, नेतृत्व क्षमता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही विद्यार्थियों को विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।




