ख़बरें अभी तक: एम. एम. इंटरनेशनल स्कूल, मुलाना ने एक बार फिर उत्कृष्ट शिक्षा और शानदार शैक्षणिक परिणामों की परंपरा को कायम रखते हुए कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। विद्यालय की छात्रा स्वास्तिका ने कॉमर्स संकाय में 95.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि देवांशी वशिष्ठ ने मेडिकल संकाय में 94.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय के घोषित परीक्षा परिणाम ने पूरे परिसर को हर्ष, उल्लास और गर्व से भर दिया। विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि निरंतर परिश्रम, सकारात्मक सोच और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर न केवल विद्यालय बल्कि अपने अभिभावकों और शिक्षकों का नाम भी रोशन किया है।
विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और उत्कृष्टता की भावना से भी समृद्ध किया, जिसका परिणाम इस ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में सामने आया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मजबूत शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण है। विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
विद्यालय के अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में जिया (95.4% कॉमर्स), चानन (95% कॉमर्स), आकृति अग्रवाल (94.0% कॉमर्स), नमन (92.0% मेडिकल), आशी शर्मा (90.8% नॉन मेडिकल), प्रद्युम्न कटियार (90.6% नॉन मेडिकल), मन्नत (89.2%), आस्था (88.4%), शुभनीत सिंह (88.2%), अंश (87.8%), नमन गर्ग (87.6%), अनिका (87.2%), स्मृति (87.0%), अर्नव बुद्धिराजा (87.0% नॉन मेडिकल), अमानत (86.4% कॉमर्स), जशन कोहली (86.2% मेडिकल), जसलीन कौर (84.2% कॉमर्स), कुमकुम (84.0% नॉन मेडिकल), नवनीत कौर (83.4% कॉमर्स), राईना (82.8% मेडिकल), शमनजोत कौर (82.8% मेडिकल), आशी (82.8% कॉमर्स), पुलकिन गर्ग (82.2% कॉमर्स), वंशिका जैन (82.0% कॉमर्स), युवराज सिंह (81.4% मेडिकल), मानिका राजवंश (81.2% कॉमर्स) तथा हर्षिता खेत्रपाल (81.0% कॉमर्स)सेवक सिंह( 80.6 कॉमर्स ),वंशदीप सिंह (80.6 नॉन मेडिकल)ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इसके साथ ही विभिन्न विषयों में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए जो इस प्रकार हैं- बायोलॉजी में देवांशी ,आस्था और स्मृति ने 100 में से 95 अंक प्राप्त किए। केमेस्ट्री में देवांशी ने 96/100 अंक,इंग्लिश में पियांशु,आस्था,जिया, चानन,अक्षिता ने 99/100 , फिजिक्स में अरनव बुद्धिराजा ने 92/100, अकाउंटेंसी में स्वास्तिका ने 99/100, फिजिकल एजुकेशन में कुमकुम और जेसिका ने 97/100, बिजनेस स्टडी में स्वातिका और जिया ने 95/100, इकनॉमिक्स में स्वास्तिका ने 97/00, पेंटिंग में देवांशी,मन्नत,स्मृति और सेवक सिंह ने 100/100, गणित में प्रद्युम्न ने 97/100, अक्षिता ने 95/100 , इनफॉर्मेशन प्रैक्टिस में प्रद्युम्न ने 97/100, हिंदी कोर विषय में अमरप्रीत ,श्रेया नमन ने 81/100 तथा पॉलिटिकल साइंस में अंशिका ने 81/100 अंक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किए।
कक्षा बारहवीं का यह उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम विद्यालय की प्रतिष्ठा में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ता है तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। एम. एम. इंटरनेशनल स्कूल, मुलाना अपने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर गर्व अनुभव करता है और उनके उज्ज्वल, सफल एवं स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना करता है।





