संचार मित्र योजना को नई रफ्तार: 35 छात्रों को अगले चरण के लिए किया गया प्रोत्साहित

ख़बरें अभी तक: विश्वविद्यालय में 12 मार्च को दोपहर 12 बजे संचार मित्रों के लिए इंटरैक्शन सेशन एवं फेलिसिटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. (प्रो.) सुमित मित्तल ने छात्रों को विभिन्न जागरूकता गतिविधियों में उनके सक्रिय योगदान के लिए बधाई दी और आगे भी समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान श्री शैलेन्द्र सागर, निदेशक (तकनीकी), हरियाणा LSA तथा श्री अंकुर बजाज ने छात्रों के साथ संवाद किया। उन्होंने छात्रों से उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली और समाज के साथ संवाद करते समय आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। इस संवाद के माध्यम से छात्रों को अपने अनुभव साझा करने और आगे की गतिविधियों के लिए मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला।

इस सत्र में कुल 35 छात्रों ने भाग लिया, जिन्हें उनके उत्कृष्ट योगदान के आधार पर संचार मित्र योजना के अगले चरण के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में नोडल अधिकारी डॉ. करन अग्रवाल (ECE विभाग) और डॉ. श्वेता सचदेवा (MCA विभाग) का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने छात्रों को निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान किया। अंत में सभी संचार मित्रों को समाज में जागरूकता फैलाने और विभिन्न गतिविधियों में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया।