आदमपुर में आंधी-पानी का कहर: खेतों में भीगी गेहूं कि फसल किसानों को भारी नुकसान, सूखने में लगेंगे कई दिन

credit to google

आदमपुर में वीरवार को आई बारिश ने किसानों की कड़ी मेहनत पर पानी फेर दिया । सभी किसान धान की कटाई और मड़ाई में जुटे थे, तभी मौसम का मिजाज अचानक बदल गया इससे कटी और समेटी हुई फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है । किसानों का कहना है कि उनकी साढ़े छह बीघा गेहूं कि कटी फसल खेत में पड़ी हैं इसे सुखाने में हजारो रुपये में खर्च आएगा, अन्य किसानों का कहना यह भी है कि उन्होंने मड़ाई के लिए सुबह ही चार बीघा कि फसल इकट्ठा कि थी और यह फसल पूरी तरह से भीग गई है । क्षेत्र के सभी किसान धूप खिलने और मौसम के साफ होने का इंतजार कर रहे हैं, भीगी फसल को सुखाने में चार से अधिक दिन भी लग सकते हैं इससे किसानों कि आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ेगा ।