Panchkula News: साइबर ठगी में लाखों की धोखाधड़ी करने वाले अहमदाबाद के दो व्यक्ति गिरफ्तार

credit to google

पंचकुला: लाखों रुपये कि साइबर ठगी करने के मामले में साइबर पुलिस ने अहमदाबाद के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । आरोपियों की पहचान समद शेख और अफताब इमतियाज निवासी के रूप में हूई है। टेलीग्राम में टास्क पूरा करने के नाम पर 14 लाख 15 हजार 376 रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को साइबर पुलिस ने अहमदाबाद से हरासत में लिया है । साइबर थानाध्यक्ष मुनीश कुमार ने बताया कि दोनो आरोपी को कोर्ट में पेश करके छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है । रिमांड के दौरान पैसों की रिकवरी और गिरोह के बारे में पूछताछ की जाएगी ।

थानाध्यक्ष मुनीश कुमार के अनुसार 2023 में चंडीमंदिर निवासी रोहित मित्रा की शिकायत पर साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जांच टीमें भी लगातार आरोपी की खोज में जुटी रही । दोनो आरोपियों की लोकेशन ट्रेस होने पर साइबर पुलिस टिम ने अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है । इसी केस में पहले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए दोनो आरोपियों ने अब-तक कितने लोगों से ठगी की है, इसके बारे में अभी पता लगना बाकी है ।