ईश्वर नगर पिंजौर में एक्सिस बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर चोरी की वारदात, पुलिस जांच में जुटी

credit to google

पिंजोर के इश्वर नगर में देर रात चोरी कि वारदात सामने आई, चोरों ने एक्सिस बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर उसमें रखे पैसे चुरा लिए । वारदात को अंजाम देने से पहले बड़ी ही चालाकी से एटीएम के कैमरे पर कैमिकल छिड़का, जिससे उनकी पहचान न हो सके, पुलिस का कहना है कि चोर स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर आए थे । पुलिस के अनुसार अभी भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है की एटीएम में कितना कैश और चोरों कि संख्या कितनी थी पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे इलाके के सीसीटीवी फुटेज जांच रही है । गौर करने योग्य यह है कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्हों ने पहले शराब के ठेकों को निशाना बनाया और अब एटीएम को निशाना साधकर पुलिस प्रशंसा को खुली चुनौती दे दी है ।

अभी की स्थिती में पुलिस ने इलाकों में सुरक्षा बढ़ाकर मामला दर्ज कर लिया है, और जांच जारी है । चोरों कि गिरफ़तारी की उम्मीद जताई जा रही है ।