हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है । मौसम विक्षज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 4,8 और 9 अप्रैल को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहोल स्पीति और किन्नौर जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने कि संभावना है। हालांकि 4 से 9 अप्रैल तक बाकी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा ।

Credit to google
तापमान में भी उतार-चढ़ाव की संभावना है । अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का अनुमान लगाया जा रहा है, जबकि पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान की गिरावट आ सकती है, इससे ऊंचे इलाकों में सर्दी में वृद्धि हो सकती है । मौसम विभाग के अनुसार, यह भी यह भी बताया जा रहा है की आने वाले 4 से 5 दिनों में मैदानी और पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है । इस दौरान प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। मौसम के इस बदलाव का असर किसानों और पर्यटकों पर भी पड़ सकता है, बारिश और बर्फबारी के कारण यात्रा प्रभावित हो सकती है, एसे में प्रशासन की ओर से थोड़ी सावधानी बरतने की संभावना जताई जा रही है ।




