डेरा प्रमुख राम रहीम की पैरोल खत्म, आज फिर लौटेगा सुनारिया जेल

ख़बरे अभी तक: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर बाहर था इससे पहले भी उनको 2 बार पैरोल मिल चुकी है। लेकिन आज उनकी 40 दिन की पैरोल खत्म हो रही है। और आज पैरोल खत्म होने के बाद राम रहीम वापस जेल लौटेंगे। पैरोल के दौरान राम रहीम अपने यूपी के बागपत बरनावा आश्रम में रह रहा था। और यहीं से वो आज रोहतक की सुनारिया जेल लौट जाएगें। राम रहीम को पुलिस सुरक्षा के बीच ही रोहतक लाया जाएगा। राम रहीम को डेरा सच्चा सौदा के दूसरे धार्मिक गुरु सतनाम शाह की जयंती मनाए जाने के लिए पैरोज मिली थी। वहीं, बार बार रियासत मिलने को लेकर हरियाणा सरकार पर भी सवाल उठ रहे हैं। हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट में दूसरी बार ये हलफनामा दिया हैं। कि राम रहीम कट्टर अपराधी नहीं है। जबकि वो रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहें हैं।

courtsy: Google Image

हालांकि गौरतलब है गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहे हैं। लेकिन 40 दिन की पैरोल के बाद राम रहीम एक महीने तक अपने बरनावा आश्रम में रहा था।  

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बलात्कार के एक मामले में कोर्ट ने 2017 में सजा सुनाई थी। 2017 से गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा है। गुरमीत राम रहीम को इससे पहले 2 बार पैरोल मिल चुकी है और अब उनको तीसरी बार पैरोल मिली थी। जो आज पुरी हो चुकी हैं। और वो आज रोहतक की सुनारिया जेल वापिस लौट जाएगें।