महाशिवरात्रि के दिन इन राशियों पर बना रहेगी भगवान शिव की कृपा, जाने आज का राशिफल…

ख़बरें अभी तक: आज शनिप्रदोष व्रत और महाशिवरात्रि व्रत है वहीं फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 8 बजकर 2 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज शाम 7 बजकर 36 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 42 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आइए जानते है कि 18  फरवरी को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान…

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज आप पिता का कोई जरूरी काम पूरा करने से आपके पिता को आप पर गर्व होगा। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप किसी नए कोर्स के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। बड़े भाई-बहनों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज काम से राहत मिलेगी।

मिथुन राशि- आज आपका दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर होगा । आप किसी धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। ऑफिस का कोई व्यक्ति आपके घर पर आ सकता है, उनके साथ आप कुछ अच्छी बातें शेयर कर सकते हैं। बच्चे किसी काम में आपकी मदद ले सकते हैं, आप बच्चों का पूरा सहयोग करेंगे। बूटिक का काम कर रही महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि- चोट- चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम- संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि- व्यापारिक बहुत अच्छा समय रहेगा। बाहर की जगह से भी सूदूर जगह से भी आपको न्योता मिलेगा व्यापार का। भाइयों और मित्रों का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- व्यापारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोर्ट- कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम- संतान, व्यापार अद्भुत दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

तुला राशि- भूमि- भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। घर में थोड़ा सा नरम और गरम दोनों माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम- संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज आपके ऊपर नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। घरवालों के सहयोग से आप हर काम को अच्छे से संभाल लेंगे। आप घर में किसी कार्यक्रम की तैयार करवा सकते हैं। आस-पड़ोस के लोग आपको देखकर खुश होंगे। कोई व्यक्ति आपसे अपने बच्चों के करियर के लिए सलाह ले सकता है, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे।

धनु राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

मकर राशि- धनु राशि की स्थिति अच्छी होगी। शत्रुओं पर विजय पाएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम- संतान भरपूर सहयोग निभाएगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय। लाल वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। पार्टनरशिप में थोड़ी कहासुनी होगी लेकिन कहासुनी के बाद रिजल्ट सही निकलकर आएगा। प्रेम- संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजी- रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यवसायिक लाभ होगा। नौकरी- चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।