Aero India: ‘आज ये आयोजन केवल एक शो नहीं है…’, पढ़ें PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

ख़बरें अभी तक: पीएम नरेंद्र मोदी बेंगलुरू के येलहंका स्थित वायुसेना स्टेशन पहुंचे। यहां पर उन्होनें 14वें एयरो इंडिया 2023का उद्घाटन किया। बता दें कि  एयरो इंडिया 2023 का थीम “द रनवे टू ए बिलियन अपॉर्चुनिटीज” रखा गया है। ये कार्यक्रम स्वदेशी उपकरण और टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित करने और विदेशी कंपनियों के साथ साझेदारी करने पर केंद्रित है। इस कार्यक्रम से स्वदेशी हवाई प्लेटफॉर्म का निर्यात बढ़ने वाला है। वहीं ये कार्यक्रम देश की प्रगति, यूएवी क्षेत्र में वृद्धि, रक्षा क्षेत्र और भविष्य की प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित कर रहा है।

Aero India Show Live:pm मोदी ने भारतीय पवेलियन का उद्घाटन किया, लड़ाकू  विमानों की जानकारी भी ली - Aero India 2023 Live: Pm Modi Inaugurates Air  Show Bangalore, Know Timings, Ticket Price
PM Modi (google images)

PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

  • “आज भारत की संभावनाओं और सामर्थ्य का प्रमाण हमारी सफलताएं दे रही हैं। आकाश में गर्जना करते तेजस विमान ‘मेक इन इंडिया’ की सफलता का प्रमाण है। 21वीं सदी का नया भारत अब ना कोई मौका खोएगा और ना ही अपनी मेहनत में कोई कसर छोड़ेगा। हम कमर कस चुके हैं।”
  • “भारत ने बीते 8-9 साल में अपने यहां डिफेंस के क्षेत्र का कायाकल्प कर दिया है। हम अभी इसे केवल एक शुरुआत मानते हैं। हमारा लक्ष्य है कि हम वर्ष 2024 -25 तक डिफेंस एक्सपोर्ट को 5 बिलियन डॉलर तक ले जाएंगे। भारत अब डिफेंस उत्पादक देशों में शामिल होने के लिए तेजी से कदम बढ़ाएगा।”
  • पीएम मोदी ने कहा कि जब कोई देश नई सोच और नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ता है तो उसकी व्यवस्थाएं भी नई सोच के साथ ढलने लगती हैं। आज का ये आयोजन भारत की नई सोच को भी प्रतिबिंबित करता है।
Aero India 2023:पीएम मोदी आज बेंगलुरु में करेंगे एयरो इंडिया शो का उद्घाटन,  सुपरसोनिक विमान का दिखेगा जलवा - Aero India 2023 Inauguration Pm Modi Asia  Biggest Aero Show In ...
PM Modi (google images)
  • आज ये आयोजन केवल एक शो नहीं है, ये भारत की स्ट्रेंथ भी है और भारत की डिफेंस इंडस्ट्री के स्कोप और सेल्फ कॉन्फिडेंस को भी फोकस करता है।
  • एयरो इंडिया के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन एक वजह से बहुत खास है। यह कर्नाटक जैसे एक ऐसे राज्य में हो रहा है जिसे तकनीक की दुनिया में विशेष महारत हासिल है। इस आयोजन से एयरो स्पेस और डिफेंस के क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे। कर्नाटक के युवाओं के लिए नई संभावनाएं पैदा होंगी।