देश भर के 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में नए राज्यपालों की नियुक्ति,देखें पूरी लिस्ट

ख़बरें अभी तक: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. जिसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया. कोश्यारी के साथ ही लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है.

इसके अलावा 12 और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में भी राष्ट्रपति की ओर से नए राज्यपाल और उपराज्यपाल की नियुक्ति की गई है। कुल मिलाकर देश भर के 12 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल बदले गए हैं।

आईए नजर डालते हैं किस-किस राज्य मेंं बदले गए राज्यपाल

हिमाचल प्रदेश:-शिव प्रताप शुक्ला, राज्यपाल

अरुणाचल प्रदेश:– लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक, राज्यपाल

सिक्किम:-लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, राज्यपाल

झारखंड:-सीपी राधाकृष्णन, राज्यपाल

असम:-गुलाब चंद कटारिया, राज्यपाल

आंध्र प्रदेश:-रिटायर्ड जस्टिस एस. अब्दुल नजीर, राज्यपाल

छत्तीसगढ़:-बिस्वा भूषण हरिचंदन, राज्यपाल

मणिपुर:-अनुसुईया उइके, राज्यपाल

नागालैंड:-एल. गणेशन, राज्यपाल

मेघालय:-फागू चौहान, राज्यपाल

बिहार:-राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, राज्यपाल

महाराष्ट्र:-रमेश बैस, राज्यपाल

लद्दाख:-ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्रा, उपराज्यपाल,