अगर आप भी चाय के साथ रोज खाते है रस्क, तो हो जाएं सावधान!

ख़बरें अभी तक: क्या आपको भी सुबह चाय के साथ रस्क या बिस्कुट खाना पसंद है? हम लोग अक्सर ऐसी गलतियां कर ही देते है जो हमारी सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है। सबसे पहली गलती सुबह-सुबह चाय पीना और दूसरी बड़ी गलती चाय के साथ रस्क या बिस्कुट खाना। ये छोटी-छोटी गलतियां कब आपनी जान पर बन आएंगी आप जान भी नही पाएंगे…

अब आप ये सोच रहे होंगे कि ये रस्क किस तरह से आपके लिए नुकसादायक हो सकते हैं तो बता दें कि रस्क में रिफाइंड गेहूं का आटा या मैदा होता है। साथ ही में चीनी, सूजी, रिफाइंड वेजिटेबल ऑयल, आर्टिफिशियल फ्लेवर्स, फूड एडिटिव्स, प्रिजर्वेटिव्स आदि डाले जाते हैं। ये सभी सेहत को किसी ना किसी रूप में नुकसान पहुंचाते हैं।

गेहूं के आटे को अत्यधिक प्रॉसेस्ड करके रिफाइंड गेहूं का आटा तैयार होता है, जिसका इस्तेमाल रस्क बनाने के लिए होता है। ऐसे में इसमें फाइबर, विटामिंस, मिनरल्स, चोकर कोई भी चीज नहीं बचता है। सिर्फ दो रस्क खाकर ही आप शरीर में चीनी के नाम पर एक्स्ट्रा कैलोरी खा लेते हैं।

ठीक उसी तरह से रिफाइंड ऑयल में भी किसी तरह के पोषक तत्व मौजूद नहीं होते हैं, क्योंकि इसे बनाने के लिए बहुत अधिक प्रॉसेस्ड किया जाता है। इस तरह के तेल के सेवन से शरीर में इंफ्लेमेशन होने का रिस्क बढ़ जाता है। कुछ रस्क सूजी से बनाए जाते हैं और इसमें भी फाइबर या अन्य न्यूट्रिएंट्स ना के बराबर होते हैं।

आर्टिफिशियल फ्लेवर्स, फूड एडिटिव्स, प्रिजर्वेटिव्स में कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जो सेहत के लिए अनहेल्दी होते हैं। रस्क को ब्राउन रंग देने के लिए इसमें ब्राउन फूड कलर का इस्तेमाल होता है, यह रंग भी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। बेहतर है कि रस्क खरीदने से पहले उसकी क्वालिटी देख लें। सौ प्रतिशत होल व्हीट या चोकरयुक्त गेहूं या सूजी से बना रस्क ही खरीदें।