मिशन 2024 BJP:खराब मौसम के चलते गोहाना नहीं पहुंचे अमित शाह,फोन पर 1 मिनट किया संबोधित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit shah) हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना की सब्जी मंडी में जन उत्थान रैली में नहीं पहुंच सके। खराब मौसम की वजह से उनके आने का प्रोग्राम कैंसिल हो गया। उन्होंने एक मिनट फोन से ही लोगों को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि 2024 में फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है…

मिशन 2024

अमित शाह मिशन 2024 का शंखनाद हुड्डा के गढ़ से करना चहा रहे थें लेकिन खराब मौसम ने पानी फेर दिया. बीजेपी 2024  लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है  इसी लिए अभी से रोडमैप तैयार होना हैं.इसके लिए वह गोहाना रैली में आना चाह रहे थे। उनकी बहुत इच्छा थी कि वह गोहाना आएं, मगर पायलट ने खराब मौसम के चलते हवाई यात्रा से चलने से मना कर दिया..

वहीं इस दौरान सीएम मनोहर लाल (CM Manohar lal) ने वहां मौजूद लोगों को मंच से संबोधित किया…औऱ कहा कि हमने भ्रष्टाचार का माहौल दूर किया…और लोगों को निष्पक्ष रूप से नौकरी देने का काम किया गया…

फोन पर ही रैली को किया संबोधित 

अमित शाह ने लोगों से हरियाणा की दस सीटों पर भाजपा को जीताने का आह्वान किया। अमित शाह ने कहा कि हरियाणा में जातिवाद खत्म हुआ है। 70 साल में जो विकास नहीं हुआ वह आठ साल में विकास हुआ है। साथ ही गृहमंत्री ने गोहाना में नहीं आने पर माफी मांगी और कहा कि मैं जल्द गोहाना में आने की कोशिश करूंगा। 

रैली स्थल पर CM मनोहर लाल पहुंचे तो वही बारिश के दौरान भी कार्यकर्ता डटे रहे। सीएम ने फोन के जरिये लोगों को अमित शाह का संबोधन सुनवाया और मौसम की बाध्यता के कारण रैली में न पहुंचने की जानकारी दी। पहले ही रैली स्थल पर बारिश की आशंका के चलते वाटर प्रूफ टेंट लगाए गए थे। इसके साथ ही करीब 20 हजार लोगों के बैठने का प्रबंध किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर बेरिकेड लगाकर वाहनों की जांच की है