74वें रिपब्लिक डे (Republic Day) पर हरिद्वार में बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने कहा है कि पाकिस्तान (Pakistan) के जल्द ही 4 टुकड़े होंगे। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान अलग देश बनेगा। PoK और पंजाब का भारत में विलय होगा, आने वाले समय में भारत एक महाशक्ति के रूप में उभरेगा।

हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में रिपब्लिक डे (Republic Day) के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने यह बातें कही हैं। दुनिया की राजनीति में बहुत कुछ चल रहा है। यूक्रेन और रूस युद्ध अभी चल रहा है। चीन और पाकिस्तान (Pakistan) की तरफ से नापाक हरकतें हो रही हैं। तालिबानियों से भी अब अफगानिस्तान संभलने वाला नहीं है।
पाकिस्तान (Pakistan) के तीन हिस्से भारत में मिलने के साथ ही अखंड भारत का सपना पूरा होगा। आजकल सनातन धर्म पर लगातार हमला हो रहा है। रामायण, भगवत गीता, वेद और उपनिषद को कलंकित करने की कोशिश की जा रही है। यह सब अंतर्राष्ट्रीय (International) षड्यंत्र के तहत किया जा रहा है। सनातन के खिलाफ चल रहे प्रोपगेंडा को हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।
सनातन धर्म को नीचा दिखाने के लिए देश में धार्मिक आतंकवाद चल रहा है। कभी सनातन धर्म तो कभी हमारे महापुरुषों के चरित्र पर तरह-तरह के लांछन लगाया जा रहा है। जो ऐसा कर रहे हैं, वे राष्ट्र विरोधी है। यह सब कुछ विदेशी ताकतों के इशारे पर किया जा रहा है। बाबा रामदेव (Baba Ramdev)ने पुणे के योग शिविर में कहा कि महिलाएं साड़ी और सलवार-सूट में भी अच्छी लगती हैं। मेरी तरह कुछ ना भी पहनें तो भी अच्छी लगती हैं।
रामदेव के साथ मंच पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता भी मौजूद थीं। बाबा रामदेव (Baba Ramdev) का यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो रहा है। इस पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati maliwal) ने कहा कि बाबा को देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।