अखिलेश यादव के चेहरे पर दिखी पिता मुलायम सिंह के स्वास्थ्य की टेंशन, मेदांता में विशेषज्ञ डॉक्‍टरों की टीम कर रही है इलाज

ख़बरें अभी तक: मुलायम सिंह यादव की स्थिति नाजुक बनी हुई है। मेदांता अस्पताल के सूत्रों से निकल कर आ रही खबरों के मुताबिक, नेताजी को जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर सपा के सीनियर नेता की तबीयत का जायजा लेने पहुंचे।

दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सेहत से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। मुलायम सिंह यादव को एक बार फिर क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती कराया गया है। पहले दावा किया गया था कि नेताजी की तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। लेकिन, एक बार फिर ब्लड प्रेसर में फ्लक्चुएशन के बाद उन्हें सीसीयू में भर्ती कराया गया है।

मेदांता अस्पताल सूत्रों के हवाले से आ रही खबरों के मुताबिक मुलायम सिंह यादव को जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं। इस बीच उनसे मुलाकात करने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर बुधवार को गुरुग्राम पहुंचे। वहां उन्होंने सपा संरक्षक की स्थिति का जायजा लिया।हरियाणा के मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती सपा के सीनियर नेता मुलायम सिंह यादव का हालचाल जाना। इसके अलावा उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मुलाकात की।

उनसे नेताजी के बारे में जानकारी ली। मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी क्रिटिकल बनी हुई है। उन्हें लाइफ सेंविंग दवाएं दी जा रहीं हैं। विशेषज्ञ डॉक्‍टरों की एक बड़ी टीम मुलायम के इलाज में लगी है। मुलायम की तबीयत स्थिर बताई गई है। वहीं, अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को नेताजी के सेहत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नेताजी की तबीयत में सुधार है।