World Heart Day 2022: दिल का ख्याल रखना है बेहद जरूरी, जानिए इससे जुड़ी कुछ खास बातें…

ख़बरें अभी तक: आज WORLD HEART DAY है और इसके बारे में जीनना बड़ा जरूरी है  क्योंकि हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग दिल को ही माना जाता है। दिल का काम पूरी धमनियों के माध्यम से आक्सीजन और पोषक तत्वों से भरपूर ब्लड को ऊतकों और शरीर के अन्य हिस्सों तक पम्प कर पहुंचाना है। आजकल लोगों को दिल से संबंधी बिमारियां भी घेर रहीं है। आए दिन HEART से लोगों की जान जाने की सूचना मिलती है। लेकिन उसके बाद भी लोगों को दिल से जुड़ी सामान्य जानकारी नहीं हैं।

आज हम आपको WORLD HEART DAY पर दिल से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताने जा रहैं है जो सबको पता होना चाहिए….क्या आप जानते हैं, आपका दिल एक मिनट में कितनी बार दड़कता है? नहीं, तो बता दें कि हम सबका दिल सामान्य तौर पर 60 से 100 बार एक मिनट में धड़कता है। अगर आपका दिल आपके शरीर से हटा भी दिया जाए तब भी ये धड़कता रहता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसमें मौजूद इलेक्ट्रिकल प्रभाव हमेशा एक्टिव रहते है।

डाक्टरों की मानें तो आपके दिल के लिए सबसे बेहतर चीज डार्क चाकलेट साबित हो सकती है। इसे खाने से हार्ट अटैक के चांस कम हो जाते हैं। हालांकि, डाक्टरों का कहना है कि हमें एक निश्चित मात्रा में ही इसे खाना चाहिए। आमतौर पर हार्ट अटैक को ही लोग कार्डियक अरेस्ट मानते हैं। लेकिन, हार्टअटैक तब आता है जब अचानक ही हृदय की किसी मांसपेशी में खून का संचार बंद हो जाता है। हार्टअटैक में दिल बाकी शरीर के हिस्सों को खून का संचार करता रहता है। वहीं, दूसरी ओर कार्डियक अरेस्ट में हृदय खून का संचार ही पूर्ण रूप से बंद कर देता है।

कार्डियक अरेस्ट में किसी भी हिस्से को खून नहीं पम्प होता है और सांस आनी भी बंद हो जाती है।एक दिन में हृदय 1 लाख से ज्यादा बार धड़कता है और इसी के साथ वह हर दिन आमतौर पर 2000 गैलन खून को पम्प करता है।हृदय रोग के लिए वैसे तो कई चीजों को कारण बताया जाता है। लेकिन इसके मुख्य कारणों में मनुष्य का धूम्रपान करना, शराब पीना, ज्यादा तनाव लेना, कोलेस्टेराल बढ़ना, मोटापा और हाई बीपी होता है।

वहीं पुरुष के मुकाबले महिलाओं का दिल 8 बार अधिक धड़कता है। एक नवजात शिशु की धड़कन सबसे तेजी से धड़कती है। उसका दिल एक मिनट में 70 से 160 बार धड़क सकता है। वहीं, बुढ़ापे में ये सबसे धीमा यानि 30 से 40 बार ही धड़कता है। हमारे दिल का वजन 250 से 350 ग्राम का होता है। यह 12 सेमी लंबा और 8 सेमी चौड़ा होने के साथ 6 सेमी मोटा होता है। दुनिया में पहली दफा ओपन हार्ट सर्जरी वर्ष 1893 में हुई थी।

इसे अमेरिका के हार्ट स्पेशलिस्ट डैनियल हेल विलियम्स ने की थी। अगर हमें अपने दिल की सेहत को ठीक रखना है तो तो हरी सब्जियों का इस्तमाल जरूर करना चाहिए…. स्वस्थ जीवनशैली का पालन करना हमेशा ही अच्छा रहता है। जिसमें धूम्रपान से परहेज़, नियमित तौर पर व्यायाम करना, अधिक मात्रा में फ्लुइड्स का सेवन करना, अधिक तनाव वाले ऐसे व्यायाम नहीं करना जिनसे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है जिम ट्रेनर्स इतने अनुभवी या योग्य नहीं होते हैं कि वे हैवी वर्कआउट कराते हुए आपकी रक्षा भी कर सकें। गंभीर कार्डिएक बीमारियों से पीड़ित लोगों को हैवी वर्कआउट से बचना चाहिए।