अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का हार्ट अटैक से मौत, बॉलीवुड में परसा मातम !

ख़बरें अभी तक || बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन हो गया है। आज सुबह हार्ट अटैक के कारण राज कौशल का निधन हुआ है। राज ने बतौर अभिनेता के अपने करियर की शुरुआत की थी। 49 साल के राज एक फिल्‍ममेकर थे। मिली जानकारी के मुताबिक राज कौशल का निधन बुधवार सुबह 4.30 बजे हुआ। राज कौशल के निधन पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शोक जताया है। मंदिरा बेदी और राज कौशल का एक बेटा और एक बेटी है।

मीडिया से बात करते हुए उनके एक खास दोस्त ने राज कौशल के निधन की खबर को कंफर्म किया है। राज कौशल को आज सुबह 4.30 बजे घर में दिल का दौरा पड़ा और इससे पहले कि परिवार कोई मेडिकल सहायता ले पाते राज कौशल का निधन हो गया था।

फोटो साभार: (Viral Bhayani)

बता दें कि राज कौशल और मंदिरा बेदी के दो बच्चे हैं। राज कौशल पेशे से प्रोड्यूसर और स्टंट डायरेक्टर थे। राज ने अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। राज कौशल के निधन पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शोक जताया है।

mandira bedi
फोटो साभार: (Viral Bhayani)

राज कौशल ने अपने करियर में तीन फिल्मों, ‘प्यार में कभी कभी’, ‘शादी का लड्डू’ और ‘एंथनी कौन है’ का निर्देशन किया है। मंदिरा बेदी और राज कौशल की पहली मुलाकात 1996 में मुकुल आनंद के घर पर हुई थी। मंदिरा वहां ऑडिशन देने पहुंची थीं और राज, मुकुल आनंद के असिस्टेंट के रूप में काम कर रहे थे। यहीं से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी। मंदिरा बेदी ने 14 फरवरी 1999 को राज कौशल के साथ शादी कर ली थी।

दरअसल मंदिरा के माता-पिता उनकी शादी एक फिल्म निर्देशक से कराना चाहते थे। लेकिन दोनों के प्यार के आगे किसी की नहीं चली। आपको बता दें कि 27 जनवरी 2011 को मंदिरा ने अपने और राज कौशल के बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद अक्टूबर 2020 में उन्होंने एक चार साल की बच्ची को अडॉप्ट कर लिया था।