पोते की प्रेमिका को दादा ने किया प्रेग्नेंट, चाचा को बेटा समझ पालता रहा, फिर राज खुला तो…

ख़बरें अभी तक || दुनिया में रिश्ते दिखावे पर ही टिके हैं। किसे कब कहां और कैसे धोखा मिल जाए, इसकी कोई गारंटी नहीं है। ऐसी ही एक कहानी सोशल मीडिया पर युवक ने शेयर की। आपको बता दें टिकटॉक (TikTok) पर @stacks1400 नाम से बने एक अकाउंट के यूजर ने लोगों के साथ अपने दादा द्वारा किये गए धोखे की पोल खोलते हुए बताया कि उसकी प्रेमिका का उसके दादाजी के साथ अफेयर था। ये बात उसे सालों बाद तब पता चली जब उसने अपने बेटे का DNA टेस्ट किया। इसमें खुलासा हुआ कि शख्स का बेटा असल में उसका चाचा है।

दादा ने किया पोते की गर्लफेंड को प्रेग्नेंट, जिसे बेटा मान कर पाल रहा था वह  चाचा निकला

रिश्तों के इस अजीबोगरीब ताने बाने में शख्स की जिंदगी उलझ कर रह गई है। शख्स ने अपने साथ हुए इस धोखे को लोगों के साथ शेयर किया। उसने एक वीडियो बनाया जिसमें वो रोता नजर आ रहा है। शख्स ने कहा कि अभी-अभी उसे पता चला है कि जिसे वो अपना बेटा समझ रहा था असल में वो उसका चाचा निकला। उसके दादाजी का अफेयर उसकी गर्लफ्रेंड से चल रहा था। इसी रिश्ते की निशानी प्रेमिका के गर्भ में पलने लगी जिसे वो अपना बेटा समझता रहा।

रोते हुए बनाया वीडियो

प्यार में धोखा देने वाले इन 6 राशियों के लोग सबसे ज्यादा होते हैं - these  people are more likely to be unfaithful
Ways to Predict Baby's Gender: गर्भ में लड़का है या लड़की कैसे जानें?

शख्स ने रोते-रोते लोगों के साथ अपना दुःख शेयर किया। इसके बाद शख्स का वीडियो वायरल हो गया। कई लोगों ने शख्स को सांतावना दी. एक शख्स ने लिखा कि हिम्मत मत हारो। अभी अंधेरा है तो कल सवेरा भी होगा। उसने शख्स को कहा कि वो ऐसी गर्लफ्रेंड डिजर्व नहीं करता। कई लोगों ने शख्स को हिम्मत बंधाई। वहीं शख्स का कहना है कि इस सच्चाई को जानने के बाद अब वो अपने बेटे को उस नजर से देख नहीं पाएगा। जिसे वो बेटा मानता था वो असल में उसका चाचा है।

बेटे से किया ये प्रॉमिस

हालांकि, इसके बाद शख्स ने एक और वीडियो बनाया और इसमें अपने बेटे के लिए मैसेज छोड़ा। शख्स ने कहा कि वो कोशिश करेगा कि प्रेमिका के धोखे की सजा बेटे को ना मिले। इसमें उसकी कोई गलती नहीं है। वो आगे भी उसे अपना बेटा मानकर वैसे ही प्यार करने की कोशिश करेगा। लोगों ने भी शख्स को सपोर्ट किया और जिंदगी में ऐसे ही पॉजिटिव रहने को कहा।