Corona In India: 24 घंटे में कोरोना के 1.65 लाख नए केस, 3460 लोगों की मौत

ख़बरें अभी तक || भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अब धीर धीरे कमजोर पड़ने लगी है। कोरोना के मामलों में गिरवाट देखने को मिली है, वहीं कोरोना से हो रही मौत की संख्या में भी अब कमी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 65 हजार 553 नए कोरोना केस आए और 3 हजार 460 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। वहीं 2 लाख 76 हजार 309 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। यानी कि बीते दिन 1 लाख 14 हजार 216 एक्टिव केस कम हो गए हैं।  इससे पहले शुक्रवार को 1 लाख 73 हजार 790 लाख और गुरुवार को 1 लाख 86 हजार 364 लाख नए केस दर्ज किए गए थे।

आज देश में लगातार 17वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं। वहीं पिछले 46 दिन में आज कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले आए हैं। 29 मई तक देशभर में 21 करोड़ 20 लाख 66 हजार 614 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 30 लाख 35 हजार 749 टीके लगाए गए। वहीं अबतक 34 करोड़ 31 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन करीब 20 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 8 फीसदी से ज्यादा है।

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

कुल कोरोना केस- दो करोड़ 78 लाख 94 हजार 800

कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 54 लाख 54 हजार 320

कुल एक्टिव केस- 21 लाख 14 हजार 508

कुल मौत- 3 लाख 25 हजार 972

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.16 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा है। एक्टिव केस घटकर 8 फीसदी से कम हो गए हैं। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है। जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है।

19 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र

यहां शनिवार को 20,295 लोग संक्रमित पाए गए। 31,964 लोग ठीक हुए और 832 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 57.13 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 53.39 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 94,030 लोगों की मौत हो गई। 2.76 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश

यहां शनिवार को 2,014 लोग संक्रमित पाए गए। 7,902 लोग ठीक हुए और 155 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.88 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.21 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,208 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 46,201 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली

दिल्ली में शनिवार को 956 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 2,380 लोग ठीक हुए और 122 की मौत हो गई। अब तक 14.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.87 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,073 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 13,035 का इलाज चल रहा है।