COVID-19 Updates India: कोरोना के फिर बढ़े मामले, 24 घंटे में 2 लाख से ज्यादा केस, 4157 लोगों की मौत !

ख़बरें अभी तक ||  भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर कहर लगातार जारी है। कोरोना संक्रमण के मामलों में हर दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लंबे अंतराल के बाद कोरोना के नए मामले एक दिन गिरावट के बाद फिर बढ़ गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 2 लाख 8 हजार 921 नए कोरोना के नए केस आए हैं और 4 हजार 157 संक्रमितों की जान चली गई है। वहीं 2 लाख 95 हजार 955 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। यानी कि बीते दिन 91,191 एक्टिव केस कम हो गए। इससे पहले सोमवार को 1 लाख 96 हजार 427 लाख नए केस दर्ज किए गए थे और 3 हजार 511 संक्रमितों की मौत हुई थी।

Corona Updates: फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में 2 लाख से ज्यादा नए केस,  4157 की मौत

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

कुल कोरोना केस- 2 करोड़ 71 लाख 57 हजार 795

कुल डिस्चार्ज- 2 करोड़ 43 लाख 50 हजार 816

कुल एक्टिव केस- 24 लाख 95 हजार 591

कुल मौत- 3 लाख 11 हजार 388

25 मई तक देशभर में 20 करोड़ 6 लाख 62 हजार 456 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 20 लाख 39 हजार टीके लगाए गए। वहीं अबतक 33 करोड़ 48 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन रिकॉर्ड 22.17 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी दर 9 फीसदी से ज्यादा है।

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.14 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 89 फीसदी से ज्यादा है। एक्टिव केस घटकर 10 फीसदी से कम हो गए हैं। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है। जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है।

Coronavirus Latest Updates: देश में लगातार दूसरे दिन बढ़े कोरोना केस, 24  घंटे में 4,126 मौतें - Coronavirus Latest Updates corona cases increasing  continuously covid 19 death toll in india lbs - AajTak

19 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

Corona Lockdown Odisha Government announces a 14 day lockdown from May 5th  to May 19th

देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

14 राज्यों में रिकवरी रेट 90% या उससे ज्यादा

Covid recovery rate India Top 10 states Includes Delhi and Ladakh - कोरोना: र‍िकवरी  रेट में द‍िल्‍ली अब सबसे आगे, देखें टॉप-10 में आपका राज्‍य है या नहीं -  Navbharat Times

देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना से ठीक होने वालों का प्रतिशत 90 या फिर इससे ज्यादा है। इसकी वजह से ही देश में एक्टिव केस की संख्या में कमी देखी जा रही है। देशभर में एक्टिव केस की संख्या घटकर 24 लाख हो गई, जो महीने में सबसे ज्यादा 37 लाख पर पहुंच गई थी।

सबसे ज्यादा रिवकरी रेट वाले राज्यों की बात करें तो इसमें सबसे ऊपर दिल्ली है, जहां 97 प्रतिशत रिकवरी रेट है। इसके बाद उत्तर प्रदेश, बिहार, और हरियाणा हैं जहां 94 प्रतिशत रिकवरी रेट है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, झारखंड छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में रिकवरी रेट करीब 93% के आसपास है। रिकवरी रेट के मामले में सबसे खराब स्थिति उत्तराखंड की है, जहां ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 80.7% के भी नीचे है। इसके बाद उत्तर पूर्व के राज्य मिजोरम, मेघालय, नगालैंड और सिक्किम हैं जहां रिकवरी रेट 70-80 फीसदी के बीच है।

प्रमुख राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र

यहां मंगलवार को 24,136 लोग संक्रमित पाए गए। 36,176 लोग ठीक हुए और 1137 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 56.26 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 52.18 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 90,349 लोगों की मौत हो गई। 3.14 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश

यहां मंगलवार को 3,723 लोग संक्रमित पाए गए। 10,441 लोग ठीक हुए और 157 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.77 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 15.88 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,519 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 69,828 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली

दिल्ली में मंगलवार को 1,568 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 4,251 लोग ठीक हुए और 156 की मौत हो गई। अब तक 14.19 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.74 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,565 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 21,739 का इलाज चल रहा है।