कोरोना की रफ्तार पर लगी हल्की ब्रेक, पांच दिन बाद देश में आए 4 लाख से कम नए केस, मौतें भी घटी

ख़बरें अभी तक || देश में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बीच आज सोमवार को बड़ी राहत की खबर सामने आई है। नए मरीजों का आंकड़ा पांच दिनों में पहली बार 4 लाख से कम दर्ज किया गया है। वहीं मौत में आंकड़े में भी गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में 3 लाख 66 हजार 161 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि 3 हजार 754 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में 3 लाख 53 हजार 818 लोग कोरोनो को मात देकर ठीक भी हुए हैं।

देश में कोरोना का ताजा हाल :-

कुल कोरोना मामले- 2 करोड़ 26 लाख 62 हजार 575

कुल डिस्चार्ज-  1 करोड 86 लाख 71 हजार 222

कुल मौतें- 2 लाख 46 हजार 116

एक्टिव केस-  37 लाख 45 हजार 732 

कुल टीकाकरण- 17 करोड़ 01 लाख 76 हजार 603 लोगों को वैक्सीन दी गई

रविवार का आंकड़ा

इससे पहले शनिवार को 4 लाख 3 हजार 738 नए केस सामने आए थे। वहीं शुक्रवार को 4 लाख 1 हजार 78 नए केस आए थे। अभी तक देशभर में कुल 17 करोड़ 1 लाख 76 हजार 603 टीका लग चुका है।

18 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 18 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र

यहां रविवार को 48,401 लोग संक्रमित पाए गए। 60,226 लोग रिकवर हुए और 572 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 51.01 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 44.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 75,849 लोगों की मौत हो गई। 6.15 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश

यहां रविवार को 23,333 लोग संक्रमित पाए गए। 34,636 लोग रिकवर हुए और 296 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 15.03 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 12.54 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 15,464 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 2.33 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली

दिल्ली में रविवार को 13,336 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यह आंकड़ा पिछले 39 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 12 अप्रैल को 11,491 केस आए थे। 14,738 लोग ठीक हुए और 273 की मौत हो गई। अब तक 13.23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 12.17 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,344 मरीजों की मौत हो चुकी है। 86,232 का इलाज चल रहा है।

16.94 करोड़ खुराकें दी जा चुकीं

देश में अब तक टीके की 16.94 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। मंत्रालय ने कहा कि देश में दी गई टीके की कुल खुराकों का 66.78 प्रतिशत महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, बिहार और आंध्र प्रदेश में ही दिया गया है। 18 से 44 वर्ष की आयु समूह के 17,84,869 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है।

संक्रमण के मामले कुछ नीचे आए

30 अप्रैल : 4,02,014

5 मई : 4,12,624

6 मई : 4,14,280

7 मई : 4,06,902

8 मई : 4,03,626

9 मई : 3,66,317