Covid-19: पंचकूला और मोहाली की तर्ज पर चंडीगढ़ में फिर लगा वीकेंड लॉकडाउन !

ख़बरें अभी तक || कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चंडीगढ़ प्रशासन ने एक बार फिर वीकेंड कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। अब चंडीगढ़ में पंचकूला और मोहाली की तर्ज पर पाबंदियां रहेगी। प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने शुक्रवार देर शाम ये आदेश जारी किए। 

Weekend lockdown imposed in Chandigarh from tonight, all exams to take  place as per schedule

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने यह नई पाबंदियां लगाने का फैसला किया है। शहर में शनिवार सुबह 5 बजे से लेकर सोमवार को सुबह 5 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं, नाइट कर्फ्यू के समय में पहले ही बदलाव कर दिया गया था और नए नियमों के मुताबिक, शाम 6 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू भी जारी रहेगा।

Weekend Curfew Can Be Impose In Chandigarh If Corona Cases Continue  Increased - अगर ऐसे ही बढ़ते रहे कोरोना के मामले तो चंडीगढ़ में भी लग सकता  है वीकेंड कर्फ्यू - Amar

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉकडाउन को आखिरी विकल्प बताने के बाद 23 अप्रैल को यूटी प्रशासन ने वीकेंड लॉकडाउन को हटाने का फैसला लिया था। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने पिछले हफ्ते वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया था। वीकेंड लॉकडाउन के दौरान शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध था। बाद में इसे हटा दिया गया है। हालांकि नाइट कर्फ्यू शाम 6 बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक लगाया गया था।