आसमान में दिखा अनोखा नजारा, सूरज के चारों तरफ बनी रिंग का क्या है रहस्य ?

Khabrain Abhi Tak, Ranchi

झारखंड की राजधानी रांची में सुबह 11 बजे एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। इसे जिसने भी देखा वो देखता ही रहा गया। आसमान में सूरज के चारों तरफ एक अनोखी रिंग सी बन गई। ऐसा लग रहा था मानों किसी ने लाल और नीले रंग से सूरज के चारों तरफ गोला बना दिया हो।

रांची में सोमवार को आसमान में एक अनोखा नजारा देखने को मिला. (फाइल फोटो)

जैसे ही लोगों ने ये अद्भुद नजारा देखा, तो तुरंत ही इसकी फोटो उतारने लगे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये फोटो जमकर वायरल हो गई। हर कोई इन तस्वीरों को देखकर हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर इसी की चर्चा होने लगी।

वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि सूरज के चारों तरफ लाल और नीले रंग का रिंग देखा गया है। इसे खगोल विज्ञान में ‘22 डिग्री सर्कुलर हलो’ कहा जाता है।

ऐसा नजारा तब देखने को मिलता है, जब सूर्य और बादलों की किरणें बादलों में मौजूद षट्कोणीय बर्फ क्रिस्टलों से अपवर्तित हो जाती हैं। सूरज के चारों ओर जो सतरंगी घेरा देखा गया है उसे ‘हलो’ कहा जाता है।

दरअसल, इसकी वजह आइस क्रिस्टल पर सूरज की रोशनी का परावर्तन होना है। आइस क्रिस्टल वायुमंडल ऊपरी वायुमंडल में धरती से पांच से दस किमी ऊपर संस्पेंडेड फार्म यानी की लटकी हुई अवस्था में ही रहते हैं। इस तरह की घटना मार्च और अप्रैल में देखी जाती है। ये बारीश होने का भी इशारा माना जाता है। वहीं, 22 डिग्री पर बनने के कारण इसे ‘22 डिग्री सर्कुलर हलो’ कहा जाता है।।