Covid19 Updates: 24 घंटे में रिकॉर्ड 3 लाख 52 हजार 991 नए केस, 2812 संक्रमितों की मौत…

ख़बरें अभी तक || भरात में कोरोना वायरस लगातार कहर बरपा रहा है। कोरोना के बढ़ते मामले जहां एक ओर हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं तो वहीं मौत का आंकड़ा भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश मेंपिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3 लाख 52 हजार 991 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। वहीं, 2 हजार 812 लोगों की मौत हुई है। देश में अब एक्टिव केस बढ़कर 28 लाख 13 हजार 658 हो गए हैं। हालांकि कल 2 लाख 19 हजार 272 लोग ठीक भी हुए हैं।

जानिए क्या है कोरोन की ताजा स्थिति

कुल मामले- एक करोड़ 73 लाख 13 हजार 163

कुल मौत- एक लाख 95 हजार 123

कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 43 लाख 4 हजार 382

कुल टीकाकरण- 14 करोड़ 19 लाख 11 हजार 223

कल टेस्ट किए गए 14 लाख 2367 सैंपल

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 27 करोड़ 93 लाख 21 हजार 177 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14 लाख 2367 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

दिल्ली में एक और हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन

सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में लागू लॉकडाउन को एक और हफ्ते के लिए बढ़ाने का ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति गंभीर बनी हुई है और बीते कुछ दिनों में संक्रमण दर 36 प्रतिशत के उच्चतर स्तर पर पहुंच गई थी। केजरीवाल ने कहा कि 19 अप्रैल की रात को लगाया गया लॉकडाउन तीन मई सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा।

दिल्ली में पहले लॉकडाउन को 26 अप्रैल की सुबह पांच बजे खत्म होना था। उन्होंने कहा कि हमें कुछ और दिन स्थिति देखनी होगी कि मामले घटते हैं या बढ़ते हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र

यहां रविवार को 66,191 लोग संक्रमित पाए गए। 61,450 लोग रिकवर हुए और 832 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 42 लाख 95 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 35.30 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 64 हजार 760 लोगों की मौत हो गई है। 6 लाख 98 हजार 354 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश

यहां रविवार को 35,311 लोग संक्रमित पाए गए। 25,633 लोग रिकवर हुए और 206 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10 लाख 86 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7 लाख 77 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,165 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 2 लाख 97 हजार का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को 22,933 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 21,071 लोग ठीक हुए और 350 की मौत हो गई। अब तक 10 लाख 27 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9 लाख 18 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,248 मरीजों की मौत हो चुकी है। 94,592 का इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़

यहां रविवार को 12,666 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 11,595 लोग ठीक हुए और 190 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6 लाख 52 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5 लाख 21 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,310 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1 लाख 23 हजार का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश

रविवार को राज्य में 13,601 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 11,324 लोग ठीक हुए और 92 की मौत हो गई। अब तक 4 लाख 99 हजार 304 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4लाख 02 हजार 623 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,133 लोगों की मौत हो चुकी है। 91,548 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।