एक साथ 35 गर्लफ्रेंड के साथ इश्क लड़ा रहा था युवक, अब पहुंचा जेल

Khabrain Abhi Tak, Chandigarh

आज के समय में एक व्यक्ति की कई गर्लफ्रेंड होना आम बात हो गई है। आपने ज्यादातर सुना होगा कि किसी कि 2 या 3 गर्लफ्रेंड हैं, लेकिन एक ऐसा शख्स भी मौजूद है जो एक साथ 35 लड़कियों के साथ इश्क लड़ा रहा था। लेकिन इसकी एक गलती ने राज खोल दिया और फिर सीधा जेल की हवा खानी पड़ी।

3 Days For Wife, 3 Days For Girlfriend: Jharkhand Police

जापान का ताकाशी मियागावा ने एक के बाद एक 35 गर्लफ्रेंड बनाई और 36वीं बनाने की तैयारी कर रहा था। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने एक साथ 35 लड़कियों के साथ रिश्ता रखने के आरोप में शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

The 7 Warning Signs of a Bad Relationship

दरअसल, इस शख्स ने हर गर्लफ्रेंड को अपना जन्मदिन अलग- अलग दिन बताया था। पहली गर्लफ्रेंड ने जब इसे गिफ्ट दिया, तो इसने एक के बाद एक गर्लफ्रेंड बनानी शुरू कर दी, ताकि गिफ्ट मिल सके।

हालांकि ताकाशी मियागावा ने किसी लड़की को छोड़ा नहीं, बल्कि एक साथ ही सभी लड़कियों को डेट करता रहा। गिफ्ट लेने के लालच में ताकाशी मियागावा ने कई गर्लफ्रेंड बना ली थी और सभी से गिफ्ट लेने में मजा आने लगा।

इस दौरान एक लड़की को शक हुआ, तो उसने पुलिस में ताकाशी की शिकायत कर दी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हैरानी वाली बात है कि इस शख्स ने हर लड़की से शादी करने का वादा भी किया था। अब ये जापानी रोमियो के नाम से मशहूर हो गया है।