Khabrain Abhi Tak, Mumbai
सुशांत सिंह राजपूत मामले के बाद रिया चक्रवर्ती की जिंदगी अब धीरे- धीरे पटरी पर आने लगी है। मीडिया और लोगों के नाराजगी का शिकार हुई रिया ड्रग्स केस में भी जेल रह कर आई। इसके बाद रिया ने हर किसी ने से एक फासला बना लिया था। लेकिन अब रिया फिर से अपनी जिंदगी को अच्छे से जीने की कोशिश कर रही है।

कोरोनाकाल में रिया ने एक पहल की है और उन सभी लोगों की मदद के लिए आगे आई है, जो कोरोना से जूझ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर रिया ने लोगों से कहा है कि वो मदद के लिए उन्हें संपर्क करें।

रिया ने लिखा है- ‘कठिन समय एकता को पुकारता है, हर उस व्यक्ति की मदद करें जिन्हें सहायता चाहिए…छोटी हो या बड़ी मदद…मदद मदद होती है…मुझे DM करें अगर मैं आपकी किसी तरह से मदद कर सकती हूं. मैं अपनी ओर से पूरी कोशिश करूंगी, ख्याल रखें, दया भाव रखें, प्यार और ताकत…रिया’.

एक और पोस्ट में रिया ने ऑक्सीजन से जुड़ी अहम जानकारी साझा की है। रिया ने पुणे के सतारा और मुंबई बेल्ट के अस्पतालों के लिए इन- हाउस ऑक्सीजन प्रोजक्शन प्लांट MTC के जरिए दिए जा रहे ऑक्सीजन सप्लाई के बारे में जानकारी दी है।

बता दें कि साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से सुशांत के फैंस रिया पर अपनी नाराजगी दिखाते नजर आए। रिया को ड्रग्स केस में करीबन एक महीने जेल भी रहकर आना पड़ा था।

सुशांत के फैंस ने रिया को भला- बुरा कहा था। यहां तक कि रिया के परिवार वालों को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन अब रिया अपनी जिंदगी नार्मली जीने की कोशिश कर रही है।