अवैध संबंधों के चलते पोलियो ग्रसित पति को मौत की नींद सुलाया, बच्चों को लेकर प्रेमी संग…

Khabrain Abhi Tak, Amritsar

पंजाब के अमृतसर से एक ऐसी वारदात समने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक साजिश रच डाली। पत्नी ने पोलियो से ग्रसित पति को मौत की नींद सुला दिया और अपने दोनों बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई।

मृतक के पिता ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि बेटा हरदेव पोलियो से ग्रसित था और उसकी चार साल पहले सरबजीत से शादी हुई थी। दोनों अपने बच्चों के साथ अलग रहते थे और हरदेव मजदूरी करके घर चलाता था।

कुछ दिनों पहले राजा नाम का शख्स इनके घर आने- जाने लगा, जिसे हरदेव पसंद नहीं करता था। इस बता को लेकर परिवार में कई बार झगड़ा भी हुआ, लेकिन बावजूद इसके राजा घर में आता रहता था।

21 अप्रैल की देर रात सरबजीत ने राजा के साथ मिलकर हरदेव को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला। रात को पिता ने राजा को हरदेव के घर से बाहर जाते हुए भी देखा था। अगली सुबह जब वे घर पहुंचे, तो बहू-बेटा घर से बाहर नहीं आ रहे थे। उनको शक हुआ जैसे ही उन्होंने घर में अंदर जाकर देखा तो बेटा मृत पड़ा था और बहू- बच्चे गायब थे।

जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है और सरबजीत – राजा की तलाश की जा रही है।