Haryana में एक दिन में कोरोना के 9600 से ज्यादा केस, 45 लोगों की मौत, रिकवरी रेट में गिरावट

Khabrain Abhi Tak, Chandigarh

हरियाणा में एक बार फिर से कोरोना से हालात खराब होते जा रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर में आज हरियाणा में एक दिन में आने वाले केसों का रिकॉर्ड टूट चुका है। आज प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9600 से ज्यादा आई है। जबकि 45 लोगों की मौत हो गई है।

राज्य में अब कोरोना ने अपनी रफ्तार तेज कर ली है। हर शहर में सैंकडों मरीज सामने आ रहे हैं। ऐसे में अब प्रशासन की तरफ से सख्ती बढ़ा दी गई है और लोगों को भी कोरोना के नियमों का पालन करने की हिदायत दी जा रही है।

प्रदेश में अब तक पॉजिटिव केसों की संख्या 3 लाख 81 हजार 647 को पार कर चुकी है। फिलहाल एक्टिव केस 55422 हैं। पहले जहां रिकवरी रेट में तेजी आ रही थी। वहीं, अब रिकवरी रेट गिरता ही जा रहा है।