Khabrain Abhi Tak, Mumbai
बॉलीवुड के किंग Shahrukh Khan दुनियाभर के लोगों के दिलों पर राज करते हैं। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को भी फैंस बेहद पसंद करते हैं। फिल्मों में डेब्यू नहीं किया, तो क्या हुआ लेकिन इसके बावजूद सुहाना फैंस की फेवरेट बन गई हैं।

फैंस के दिलों पर राज करने का एक कारण ये भी है कि सुहाना अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टिव रहती हैं। इतना ही नहीं सुहाना फैंस के साथ खूब इंटरेक्ट भी करती हैं। सुहाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

एक फोटो में सुहाना के चेहरे पर सूरज की रोशनी दिख रही है। जिसमें सुहाना ने सफेद कलर का टॉप पहना हुआ है। बिना मेकअप वाली इस फोटो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। सुहाना इसमें काफी क्यूट नजर आ रही है।

इसके साथ ही सुहाना ने एक और फोटो शेयर की, जिसमें न्यूयार्क वाला घर नजर आ रहा है। इस फोटो में सुहाना ने काले रंग की शर्ट पहनी हुई है। सुहाना के पीछे न्यूयार्क का नजारा दिख रहा है। आपको बता दें सुहाना खान पिछले दो सालों से न्यूयॉर्क में ही पढ़ाई कर रही है। हालांकि, साल 2020 में Covid-19 के कारण लगे लॉकडाउन में सुहाना वापस मुंबाई आ गई थी।