दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, राजधानी में लगा वीकेंड कर्फ्यू

Khabrain Abhi Tak, New Delhi

देश में कोरोना का ग्राफ फिर तेजी से बढ़ता जा रहा है। हर राज्य में अब सख्ती बरती जा रही है। महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में बेकोबू हो रहे कोराना को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम ने दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है।

As Delhi sees highest spike of 13,500 Covid-19 cases, CM Kejriwal makes an  appeal to the youth | Hindustan Times

दिल्ली सरकार ने ये घोषणाएं की –

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया है। शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान जरूरी सेवाएं खुली रहेंगी.

दिल्ली में अब सिनेमा हॉल 30 फीसदी की क्षमता के साथ ही खुलेंगे.

शादियों के लिए अब जरूरी पास दिए जाएंगे.

मॉल और बाजार, स्पा सेंटर, ऑडिटेरियम बंद रहेंगे.

वीकेंड में केवल सिर्फ इलाके के हिसाब से एक बाजार खोला जाएगा.

दिल्ली में कोरोना मरीजों का आंकड़ा अब तेजी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में 17, 282 नेए केस सामने आए हैं। वहीं, 104 मौतें हुई हैं। दिल्ली में कुल केस 7,67,438 हो चुके हैं।

दिल्ली में कोरोना को लेकर अब हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। कई अस्पतालों में बेड्स की कमी है। ऑक्सीजन सिलेंडर की भी कमी है। कोरोना का टेस्ट करवाने के लिए भी लोगों को लंबी लाइनों में खड़े होकर इंतजार करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे, जिसे देखकर ही अब सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू लगाया है।