मां के निधन के बाद कलयुगी पिता ने बेटी को ही बनाया अपनी हवस का शिकार..

Khabrain Abhi Tak, Hisar

हिसार में एक पिता और बेटी का रिश्ता शर्मसार हुआ है। इस कलयुगी पिता ने 28 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं पिता का दोस्त और जीजा भी उसके साथ अश्लील हरकतें करते थे। अब महिला थाना पुलिस ने पिता और बहन समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि दो साल पहले उसकी मां का निधन हो गया था। तभी से शराबी पिता, उसका दोस्त और जीजा तंग करने लगे। इस सबसे परेशान होकर वो मौसी के घर चली जाती थी। पिता ने उसकी पढ़ाई भी छुड़वा दी।

पीड़िता ने बताया कि पिता के दोस्त और जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया।इतना ही नहीं पिता ने दुष्कर्म किया और बहन ने भी अपने देवर के साथ शादी करवाने के लिए दबाव बनाकर मारपीट की। पीड़िता का मौसेरा भाई भी प्रताड़ित करता है।

एक बार परेशान होकर पीड़िता ने आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी। मामला थाने पहुंचा, तो पुलिस ने राजीनामा करवा दिया। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत सीएम विंडो पर भी की। अब महिला पुलिस थाने ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।