Khabrain Abhi Tak, Jharkhand
दुनियाभर में डॉन और गैंगस्टर से लोग खौफ खाते हैं। लेकिन क्या आप जनते हैं कि एक ऐसी भी लेडी डॉन है जिसके एक फोन कॉल से लोग कांप उठते हैं?
झारखंड के रांची में लेडी डॉन ने एक बिजनेसमैन को फोन करके 50 लाख की कुछ इस अंदाज में रंगदारी मांगी – हैलो, मैं लेडी डॉन बोल रही हूं.. जवान – कौन? , अबे ठीक से कान साफ कर और सुन, सुजीत सेठ को 50 लाख रुपयों की जरूरत है.. फटाफट पैसों का इंतजाम करो वरना ऊपर जाने की तैयारी कर लो..

लेडी डॉन प्रियंका देखने में तो बहुत सीधी साधी सी लड़की लगती है, लेकिन उसकी असल पहचान गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की गर्लफ्रेंड के रूप में है। गैंगस्टर सुजीत के जेल जाने के बाद गर्लफ्रेंड प्रियंका ने उसकी गद्दी संभाल ली है और वो लेडी डॉन बन गई।

प्रियंका जेल में बंद सुजीत के इशारे पर झारखंड के कारोबारियों से रंगदारी मांगती थी। अब रांची पुलिस ने सुजीत सिन्हा गिरोह की एक महिला समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। प्रियंका की गिरफ्तारी के बाद ही ये सभी खुलासे हुए हैं।

रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सुजीत गिरोह जिलों में सक्रिय रहकर व्यवसायियों, ठेकेदारों, जमीन कारोबारियों से रंगदारी का पैसा वसूलने का काम कर रहा था। अब इन सभी की गिरफ्तारी कर कई मामलों के खुलासे हुए हैं।