मामा के बेटे ने ही हैवानियत की हदें की पार, गर्भवती हुई बहन तो हुआ खुलासा..

Khabre Abhi Tak, Rewari

हरियाणा के रेवाड़ी से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक ममेरे भाई ने ही अपनी बहन के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिगा जब गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने उसे दवाई खिला दी। जिसके बाद पीड़िता की तबियत खराब हो गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद परिजनों के सामने पूरे मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिगा कई समय से ननिहाल में ही रह रही थी। एक दिन जब वो खेत पर बने कमरे से ईंधन लेने गई, तो मामा का लड़का उसके पीछे आ गया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को जबरदस्ती एक पुराने मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता अपने घर चली गई।

बाद में जब वो वापस ननिहाल पहुंची, तो आरोपी ने फिर से 2-3 बार उसके साथ गलत काम किया। जिसके बाद वो गर्भवती हो गई। पीड़िता ने बताया कि मामला के लड़के ने उसे गर्भ गिराने वाली गोली दी, जिसे खाने के बाद उसकी हालत खराब हो गई। अस्पताल ले जाने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।