अमिताभ बच्चन और रेखा की लवस्टोरी से कोई भी अंजान नहीं है। इनके प्यार के चर्चे तो हर किसी ने सुने हैं। फैंस ने भी दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया, लेकिन उनके बीच ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री भी कुछ कम नहीं रही है। रेखा ने खुद अपने अनुभव को साझा किया।
![जब Amitabh Bachchan को सामने देख Rekha भूल जाती थीं डायलॉग्स, जानिए किस्सा](https://i0.wp.com/feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2021/04/12/0a41ea75b9b0265d3bb2ab4ba8eea253d7811.jpg?w=750&ssl=1)
रेखा बताती हैं कि जब अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘दो अनजाने’ करने का मौका मिला, तो वो बहुत नर्वस थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि दो अनजाने फिल्म से पहले अमिताभ की ‘दीवार’ फिल्म रिलीज हुई थी। जिससे अमिताभ की इमेज एक सुपरस्टार के तौर पर जानी जाती थी।
![जब Amitabh Bachchan को सामने देख Rekha भूल जाती थीं डायलॉग्स, जानिए किस्सा](https://i0.wp.com/feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2021/04/12/4276dd4ce553ae88842602373b646638fa043.jpg?w=750&ssl=1)
एक सुपरस्टार के साथ काम करना रेखा को काफी उत्साहित करता था। लेकिन जब भी अमिताभ उनके सामने आते, तो रेखा सारे डायलॉग ही भूल जाती थी।
![जब Amitabh Bachchan को सामने देख Rekha भूल जाती थीं डायलॉग्स, जानिए किस्सा](https://i0.wp.com/feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2021/04/12/0a00b22e22f6c4262019bde279ca03de7c7b5.jpg?w=750&ssl=1)
रेखा ने बताया कि एक दिन मजेदार किस्सा हुआ, जब अमिताभ बच्चन ने उन्हें अपने स्टाइल में कहा कि ‘सुनिये… जरा डायलॉग याद कर लीजिए’. इसे वो कभी नहीं भूलती हैं।
![जब Amitabh Bachchan को सामने देख Rekha भूल जाती थीं डायलॉग्स, जानिए किस्सा](https://i0.wp.com/feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2021/04/12/c27c070980f1be3a3d33d18277278124ced31.jpg?w=750&ssl=1)
अमिताभ से जुड़ा एक और किस्सा रेखा ने बताया कि कभी भी अमिताभ अपना दर्द अपने चेहरे पर जाहिर नहीं होने देते हैं। ये उनकी बहुत बड़ी खूबी है। रेखा ने कहा कि ये ऐसे अनुभव है जिनसे उन्हें काम करने की प्रेरणा मिलती और कभी भूलाया नहीं जा सकता है।