पुलिस थाने में ही प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी, पहुंच गए नाराज घर वाले फिर…

Khabrain Abhi Tak, Jhansi

प्यार करने वालों के लिए ये जिन्दगी आसान नहीं होती। ये कहावत बिलकुल सच है। इसका उदाहरण यूपी के झांसी में देखने को मिला है। इन दिनों एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।

दरअसल, झांसी के कोतवाली में रहने वाली नंदनी की दोस्ती पड़ोस में रहने वाले सुरेंद्र से हुई। धीरे- धीरे ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई, दोनों को पता ही नहीं चला। तीन साल तक दोनों का रिश्ता चला। शादी करने का फैसला किया, तो लड़की ने अपने परिवार वालों से बात की। लेकिन परिवार वालों ने इस रिश्ते से साफ इनकार कर दिया।

जब लड़की नहीं मानी, तो लड़का- लड़की को जान से मारने की धमकी मिलने लगी। धमकियों से परेशान होकर दोनों ने एक योजना बानाई और शादी करने का फैसला किया। दोनों ने पहले आर्यसमाज मंदिर जाकर गुपचुप तरीके से शादी कर ली। इसके बाद पुलिस थाने पहुंच गए और पुलिस को पूरा मामला बताया।

पुलिस ने पूरे मामले को समझते हुए सार्वजनिक तौर पर लड़का- लड़की की शादी करवा दी। थाने में ही पुलिस ने वरमाला मंगवाई और दोनों को पहनाने के लिए कहा। हालांकि इस दौरान लड़की की मां जरूर शादी रोकने के लिए थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने पूरा साथ दिया और कहा कि दोनों ही बालिग हैं और अपनी इच्छा से शादी करना चाहते हैं। जिसके बाद दोनों प्रेमियों ने शादी करके जीने मरने की कसम खाई। आज हर तरफ इस शादी की चर्चाएं हो रही हैं।