ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ द्वितय के पति व यूनाइटेड किंगडम के प्रिंस फिलिप का 99 वर्ष की उम्र में निधन

ख़बरें अभी तक || महारानी एलीजाबेथ II के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन हो गया। द रॉय फैमली ने ट्वीट कर बताया कि विंड्सर कासल में उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रिंस फिलिप का जन्म 10 जून 1921 को कोर्फू (Corfu) के ग्रीक द्वीप पर हुआ था।

फरवरी के महीने में प्रिंस फिलिप को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनका संक्रमण और हृदय संबंधी रोग का इलाज किया गया। बाद में मार्च के महीने में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप (99) को अस्पताल से छुट्टी मिली थी।