शादी टूटने के बाद SAF के जवान ने उठाया खौफनाक कदम, लड़की के मां-भाई पर चलाई गोली

ख़बरें अभी तक || शादी टूटने के बाद आगबबुला हुए एसएएफ के जवान ने एक ऐसी वारदात को अंजाम दिया जिसे सुनकर कोई भी चौंक जाएगा। दरअसल, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एसएएफ के एक जवान ने शादी टूटने के बाद लड़की के घर में घुसकर उसके भाई और मां को गोली मार दी। भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मां गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।

किचन में बंद कर अपनी जान बचाई

जवान अभी और भी उग्र था लेकिन बाप-बेटी ने किसी तरह आरोपी जवान पर काबू पाया और फिर किचन में बंद कर अपनी जान बचाई। लड़की का आरोप है कि वह अजीब सी हरकतें करता था जिससे वह परेशान होकर शादी नहीं करना चाहती थी।

मई माह में होनी थी शादी

जवान के साथ लड़की की शादी मई माह में होनी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी जवान भोपाल संघ कार्यालय समिधा में तैनात था। ड्यूटी खत्म होने के बाद नियमों के तहत उसे राइफल गार्ड कमांडर के पास जमा कराना था। लेकिन, वह राइफल लेकर सीधे लड़की के घर पहुंच गया। जहां विवाद हुआ और फिर आरोपी जवान ने गोली चला दी। इस बीच गार्ड कमांडर को भी विभाग ने निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि अक्टूबर, 2020 को उनकी सगाई हुई थी और मई, 2021 में उनकी शादी होनी थी। लेकिन, कुछ दिनों बाद ही उसने अजीब हरकतें शुरू कर दीं। जडिससे परेशान होकर लड़की ने शादी करने से मना कर दिया था।

आरोपी जवान लड़की के दोस्तों और रिश्तेदारों को फोन करके परेशान करने लगा था। इसके साथ ही धमकियां भी देने लगा था। लड़की इससे परेशान हो गई थी और शादी करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद घटना के दिन रात साढ़े 11 बजे वह सीधे उसके घर में घुस गया।

वह लड़की से पूछने लगा कि वह उससे शादी करेगी की नहीं। लड़की ने कहा वह अपने परिजनों को लेकर आए तब बात होगी। इस पर वह गोली मारने की धमकी देने लगा। तबतक भाई ने बीच में मामला शांत करने की कोशिश की तो उसने सीधे उसे गोली मार दी।

पिता और बेटी ने मिलकर उसकी राइफल छीन ली

इसके बाद उसने लड़की की मां पर भी गोली चला दी। पिता और बेटी ने मिलकर आरोपी से राइफल छीन ली और फिर उसे किचन में बंद कर दिया। तब जाकर उनकी जान बच सकी। मां को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

चीखने लगा और फिर अंदर ही अपनी वर्दी ही जला दी

लोगों ने बताया कि जब उसे किचन में बंद किया गया तो वह जोर से चीखने लगा और फिर अंदर ही अपनी वर्दी भी जला दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे काबू किया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।