Covid19 Update: कोरोना की बेकाबू रफ्तार.. 24 घंटे में 62 हजार से ज्यादा केस, 291 लोगों की मौत

ख़बरें अभी तक || देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। हर दिन कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। देशभर में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा। बीते दिन 62 हजार से ज्यादा कोरोना केस आए हैं। जोकि 161 दिनों बाद रिकॉर्ड पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा केस हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 62,258 नए कोरोना केस आए और 291 लोगों की जान चली गई है। हालांकि 30,386 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इससे पहले 16 अक्टूबर 2020 को 62,212 कोरोना केस दर्ज किए गए थे।

आज देश में कोरोना की स्थिति-

कुल मामले- एक करोड़ 19 लाख 8 हजार 910

कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 12 लाख 95 हजार

कुल एक्टिव केस- चार लाख 52 हजार 647

कुल मौत- एक लाख 61 हजार 240

कुल टीकाकरण- 5 करोड़ 81 लाख 9 हजार 773 डोज दी गई

देश में अब तक 1 करोड़ 19 लाख 8 हजार 910 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से करीब 1 करोड़ 12 लाख 95 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। वहीं 1 लाख 61 हजार 240 मरीजों ने जान गंवाई है। अभी देश में कोरोना के  4 लाख 52 हजार  मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

एक समय ऐसा था जब देश में कोरोना संक्रमण की संख्या घटने लगी थी। इस साल 1 फरवरी को 8,635 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे। एक दिन में कोरोना मामलों की ये संख्या इस साल सबसे कम है।

करीब 6 करोड़ टीके के दिए गए डोज

देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी. कोरोना टीकाकरण के 70वें दिन तक कुल पांच करोड़ 81 लाख 9 हजार 773 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। बीते दिन कुल 26 लाख 5 हजार वैक्सीन की खुराक दी गई। वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था। एक अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।

महाराष्ट्र में 24 घंटों में 36,902 मामले आए

कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले रोजाना महाराष्ट्र में ही दर्ज हो रहे हैं। राज्य में कल कोरोना के 36 हजार 902 नए केस आए। वहीं कल 112 लोगों की मौत हो गई। हालांकि इस महामारी को मात देकर 17,019 लोग ठीक भी हुए हैं। राज्य में अबतक कोरोना के 26 लाख 37 हजार 735 केस दर्ज हो चुके हैं। इनमें से 53 हजार 907 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अभी दो लाख 82 हजार 451 लोगों का इलाज चल रहा है। राज्य में अबतक 23 लाख लोग ठीक हुए हैं।