कोरोना की दूसरी लहर बेहद खतरनाक ! 24 घंटे में 59 हजार से ज्यादा केस, जानिए ताजा आंकड़े?

ख़बरें अभी तक || भारत में एक बार फिर कोरोना की नई लहर अपना कहर बरपा रहा है। बीते दिन कोरोना संक्रमण के 59 हजार से ज्यादा रिकॉर्ड केस दर्ज किए गए हैं। पिछले पांच महीने में देश में एक दिन में सामने आए ये सबसे अधिक केस हैं। इससे पहले 12 अक्टूबर 2020 को 59 हजार से कम केस दर्ज हुए थे। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 257 लोगों की मौत हो गई है। जो इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है। जानिए आज की ताजा स्थिति क्या है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को देशभर में कोरोना वायरस के 59 हजार 115 मामले दर्ज किए गए हैं और इस दौरान कोविड संक्रमण की वजह से 257 लोगों की मौत हो गई है। बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना के 32 हजार 987 मरीज ठीक हुए हैं। इससे पहले गुरुवार को भी कोरोना वायरस के 59 हजार 177 मामले दर्ज किए गए थे जो कि 17 अक्टूबर के बाद से सबसे ज्यादा थे। 

वहीं देश में अब तक 1 करोड़ 18 लाख 46 हजार 652 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 12 लाख 64 हजार 637 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 60 हजार 949 मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 4 लाख 21 हजार 66 एक्टिव मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

कुल मामले- एक करोड़ 18 लाख 46 हजार 652

कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 12 लाख 64 हजार 637

कुल एक्टिव केस- चार लाख 21 हजार 66

कुल मौत- एक लाख 60 हजार 949

कुल टीकाकरण- 5 करोड़ 55 लाख चार हजार 440

  1. महाराष्ट्र में हाल बेहाल

यहां गुरुवार को 35,952 नए मरीज मिले। 20,444 ठीक हुए, जबकि 111 की मौत हुई। राज्य में बीते दिन में मिले मरीजों का आंकड़ा महामारी की शुरुआत से अब तके एक दिन में मिलने वाले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 24 मार्च को यहां 31,855 केस आए थे। राज्य में अब तक 26.00 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 22.83 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 53,795 की मौत हुई है। यहां फिलहाल 2.62 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

2. पंजाब: एक्टिव केस का आंकड़ा 21 हजार के पार

यहां गुरुवार को 2,661 नए मरीज मिले। 1,735 ठीक हुए, जबकि 43 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.22 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.95 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 6,517 की मौत हुई है। फिलहाल 21 हजार 405 लोगों का इलाज चल रहा है।

3. गुजरात: लगातार 25वें दिन बढ़े केस

यहां गुरुवार को 1,961 नए कोरोना मरीज मिले। 1,405 मरीज ठीक हुए, जबकि 7 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.94 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.80 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,473 मरीजों की मौत हुई है और फिलहाल 9,372 लोगों का इलाज चल रहा है। यहां 28 फरवरी को 407 केस आए थे, तब से इनमें हर दिन बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

मध्यप्रदेश: एक्टिव केस 11 हजार के पार

यहां गुरुवार को 1,885 नए मरीज मिले। 919 ठीक हुए, जबकि 9 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.82 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.67 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 3,928 की मौत हुई है। फिलहाल 11,004 लोगों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली: इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज आए

यहां गुरुवार को 1,515 नए केस आए। यह इस साल एक दिन में मिलने वाले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 23 मार्च को 1101 केस आए थे। पिछले 24 घंटे में यहां 903 मरीज ठीक हुए और 5 संक्रमितों की मौत हुई। यहां अब तक 6.52 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, 6.36 लाख ठीक हुए हैं और 10,978 ने जान गंवाई है। अभी 5,497 का इलाज चल रहा है।

हरियाणा: एक हजार से ज्यादा नए केस आए

यहां गुरुवार को 1053 नए मरीज मिले, 562 ठीक हुए और 7 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.83 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.73 लाख ठीक हो चुके हैं और 3,117 की मौत हो चुकी है। राज्य में अभी 7,229 मरीजों का इलाज चल रहा है।

7. राजस्थान: एक महीने में 76 से 700 के पार हुए नए केस

यहां गुरुवार को 715 संक्रमितों की पहचान हुई। 238 मरीज ठीक हुए। राज्य में अब तक 3.27 लाख मरीज इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.19 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,808 ने जान गंवाई है। यहां 23 फरवरी को 76 केस आए थे, जो 25 मार्च तक बढ़कर 700 के पार पहुंच गए हैं। यानी इनमें 600 से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इन 6 राज्यों में हैं 81 फीसदी केस

पिछले 24 घंटो में सामने आए नए कोरोना संक्रमण के मामलों में से करीब 81 फीसदी मामले 6 राज्यों से सामने आए हैं। ये राज्य हैं महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात. सबसे ज्यादा नए संक्रमण के मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं।

भारत में कोरोना का यूके-अफ्रीकी और ब्राजीलियन वेरिएंट

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच एक चिंता वाली बात ये भी है कि अब कोरोना के नए म्यूटेंट के केस भारत में मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना का यूके-अफ्रीकी और ब्राजीलियन वेरिएंट भारत में आ चुका है।

पांच दिन में एक्टिव केस की संख्या एक लाख पार

कोरोना वायरस की बढ़ती रफ्तार के साथ सबसे खतरनाक ट्रेंड एक्टिव केस का है। भारत में एक बार फिर एक्टिव केस की संख्या चार लाख को पार कर गई है। शुक्रवार सुबह तक देश में एक्टिव केस की कुल संख्या 4,21,066 हो गई है। 

देश में पिछले पांच दिनों के अंदर एक्टिव केस की संख्या एक लाख पार कर गई है, जो अबतक की सबसे तेज रफ्तार है। इसी हफ्ते की शुरुआत में देश में एक्टिव केस की संख्या तीन लाख को पार कर गई थी, जो अब सवा चार लाख तक पहुंच गई है।