अवैध संबंधों के शक में पति बना हैवान! तांबे के तार से सिल दिया पत्नी का प्राइवेट पार्ट

ख़बरें अभी तक || उत्तरप्रदेश के रामपुर में एक सायको पति ने हैवानियत की  सभी हदों को पार कर देने वाला मामला सामने आया है। अपनी पत्नी के पर अवैध संबंधों के शक के चलते हैवान पति ने पत्नी के गुप्तांगों को तांबे की तार से सिल दिया और जब पत्नी की स्थिति बिगड़ने लगी तो फरार हो गया। जिसके बाद महिला ने परिजनों को सूचित कर पूरा मामले की जानकारी दी गई। परिजनों ने महिला को सरकारी अस्पताल में किया भर्ती जहां उसका उपचार चल रहा है। पड़िता के परिजनों ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें पूरा मामला रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र के ठिरिया विष्णु गांव का है।

पीड़िता विवाहिता के अनुसार उसके पति ने शक के चलते उसके गुप्तांगों में टांके लगा दिए। वह उसको किसी से बोलने नहीं देता था न ही किसी के साथ बैठने देता था। शादी को 2 साल हो गए हैं लेकिन कई बार परिजन द्वारा समझाने पर भी पति नहीं समझता था। इसके बाद शक्की पति ने इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है और पति के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। पीड़िता के अनुसार पति उसे मारता पीटता है और जो कोई उसे बचाने आता है उसे भी पीट देता था।

पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने कही ये बात

वहीं पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने बताया थाना क्षेत्र मिलक जनपद रामपुर में एक महिला द्वारा सूचना दी गई कि उसके पति द्वारा उसके साथ मारपीट की गई और एक अमानवीय कृत्य किया गया है। उसमें हमने तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया। महिला का मेडिकल कराया और मेडिकल के बेस पर जो चोटें मिली उसमें धारा तरमीम करके उसके हस्बैंड को अरेस्ट कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।