बच्चे को गोद में उठाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी महिला कांस्टेबल, देखें Viral Video

ख़बरें अभी तक || सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। कभी कुछ बुरा तो कभी कुछ अच्छा, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की एक महिला कांस्टेबल का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में ट्रैफिक पुलिस की महिला कांस्टेबल अपने एक साल के बच्चे को गोद में उठाकर ट्रैफिक कंट्रोल करते हुए दिखाई दे रही है।

यह वीडियो शुक्रवार सुबह 11 बजे का बताया जा रहा है। इस वीडियो में ट्रैफिक पुलिस की महिला कांस्टेबल प्रियंका चंडीगढ़ के सेक्टर 15-23 चौक पर ड्यूटी दे रहीं थी। वहीं जब इस बारे महिला कांस्टेबल प्रियंका से पूछा गया तो उनका कहना था कि ‘उनका बेटा अभी बहुत छोटा है और वह उनके बिना घर पर नहीं रह पाता। अक्सर मेरे पति या परिवार वाले बच्चे को लेकर मेरी ड्यूटी वाली जगह आ जाते हैं। मैं उसे कुछ समय के लिए गोद में उठा लेती हूं, लेकिन अपनी ड्यूटी में कोताही नहीं करती हूं।

बता दें कि चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की महिला कांस्टेबल प्रियंका सेक्टर-15-23 चौराहे पर होटल माउंटव्यू क्षेत्र में तैनात है। वहीं चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की महिला कांस्टेबल का यह वीडियो देखने के बाद लोगों ने उनके जज्बे को सलाम कर रहे है। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके काम की सराहना की।