ख़बरें अभी तक | | दुनियाभर में कोरोना का कहर बरकरार है। कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कोरोना के बढ़ते मामलों की एक वजह यह भी है कि लोग इसके नियमों को बिल्कुल भूल चुके है।
वैक्सीन आने के बाद अधिकतर लोग सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं समझ रहे है। शायद यही वजह है कि कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है।
लेकिन बहुत सारे लोगों का कहना यह भी है कि वह मास्क का इस्तेमाल इसलिए भी नहीं करते क्योंकि उन्हें इससे असुविधा या दर्द की शिकायत रहती है। ऐसे में विशेषज्ञों के बताए गए ये टिप्स आपके बहुत काम आएंगे।
विशेषज्ञों के सुझावों की मदद से मास्क पहनने से होने वाली दिक्कतों को दूर किया जा सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक चश्मे को मास्क के ऊपर से पहनना चाहिए। ऐसा करने से सांस छोड़ने के दौरान शीशे पर भांप नहीं जमती।
वहीं, बहुत सारे लोगों को मास्क की डोरी से कानों में दर्द की शिकायत रहती है ऐसे लोग चाहें तो मास्क की दोनों डोरी को क्लिप के सहारे अपने बालों में फंसा सकते हैं।
कुछ लोगों का चेहरा छोटा होता है, जिस कारण मास्क ढीला लगता है। ऐसे लोग मास्क में लगी इलास्टिक की डोरियों को दोनों तरफ से पीछे ले जाकर पेपर क्लिप से जोड़ लें। यह बेहतर विकल्प साबित होगा।
विशेषज्ञों ने मास्क पहनने के दौरान ग्लॉस वाली लिपस्टिक लगाने से बचने की सलाह दी है। इससे मास्क और चेहरा दोनों ही खराब होने सकता है।
वहीं गर्मी के मौसम में मास्क लगाने पर सीना होने से मुंहासों की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में मास्क उतारने के बाद चेहरे को साबुन या फेस वॉश से एक बार जरूर धोना चाहिए।