ख़बरें अभी तक|| Himachal Pradesh Budget 2021: हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने आज शनिवार को विधानसभा में अपनी सरकार का चौथा बजट पेश किया। अध्यक्ष ने बजट पेश करने को कहा और मुख्यमंत्री ने बजट पढ़ना शुरू किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोरोना संकट का जिक्र करते हुए कहा कि विश्वव्यापी कोरोना महामारी की वजह से चुनौतियां अभूतपूर्व थीं। इसके साथ ही सीएम ने कोरोना योद्धाओं का आभार व्यक्त किया। इसके अलावा हिमाचल बजट में क्या कुछ खास है ? यहां देखिए…
- योजना विभाग का नाम बदलकर नीति विभाग किया जाएगा।
- 1 अप्रैल 2021 से सभी विधायकों का वेतन होगा बहाल।
- सभी विधाय़कों को मिलेगा पूरा वेतन।
- अधिकारियों को अपना ब्यौरा ऑनलाइन करना होगा।
- आईटीआई सस्थानों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा होगी।
- 135 करोड़ की गई नाबार्ड की लिमिट।
- किसानों और बागबानी की बड़ी भूमिका रही।
- हिमाचल गृहणी सुविधा योजना के लिए 20 करोड़।
- फूलों के व्यापार को बढ़ावा देना मकसद।
- कृषि मंडियों में मिलेगी किसानों को सुविधा।
- दुग्ध उत्पादन व्यापारियों को राहत, दो रुपए बढ़ाया गया दूध खरीद का दाम।
- राज्य मधु मक्खी बोर्ड का गठन।
- एप्पल जूस प्लांट की स्थापना की जाएगी।
- बागबानी क्षेत्र के लिए 545 करोड़ की मंजूरी।
- पशुपालकों को सीएम ने दी सौगात, प्राकृतिक खेती के लिए 20 करोड़ का प्रावधान।
- कृषि और बागवानी विवि में शोध के लिए 5-5 करोड़।
- सब्जी मंडी के निर्माण और विस्तार के लिए 200 करोड़।
- प्रदेश में 20 और मंडिया बनाई जाएंगी।
- 412 नई ग्राम पंचायतों के गठन का एलान किया गया, सभी पंचायतों में बनाए जाएंगे नए पंचायत घर ।
- 1 लाख से ज्यादा स्वयं सहायता समूह का गठन।
- 100 स्थानों पर नए पार्क बनाए जाएंगे ।
- पंचवटी योजना के तहत नई भूमि का चयन ।
- पशुपालकों को मजबूत करने के लिए 5 करोड़ रूपए।
- ईज ऑफ डूंइग बिजनेस के नियमों में संशोधन।
- सिलाई अध्यापिकाओं और पंचायत चौकीदारों के मानदेय में 300 रुपये की बढ़ोतरी।
- पंचायतों में 2982 कॉमन सर्विस सेंटर बनाने के लिए 149 करोड़ खर्च होंगे।
- किसानों की आय बढ़ाने के लिए भी किए जा रहे प्रयास।
- 14 हजार हेक्टेयर भूमि में लगाए जाएंगे पौधे।
- एंटी हेल नेट के लिए 60 करोड़ का प्रावधान।
- 2400 गांवों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन की गतिविधियां शुरू होंगी।
- स्वर्ण जयंती जिला फंड लागू किया जाएगा।