5 साल पहले की थी लव मैरिज, अब पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड

ख़बरें अभी तक || हरियाणा के यमुनानगर में एक पुलिसकर्मी ने आत्महत्या कर ली। पुलिसकर्मी ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से अपने आप को गोली मारी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।  

जानकारी के मुताबिक मृतक पुलिसकर्मी जितेंद्र रादौर के गांव गुंडियानी माजरी का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि जितेंद्र बीते शाम पंचकूला से अपनी ड्यूटी कर घर लौटा था। परिजनों की माने तो जितेंद्र महीने में चार से पांच बार घर जरूर आता था। उसका किसी से भी कोई विवाद नही था। कहा जा रहा है कि जितेंद्र पंचकूला से अपनी ड्यूटी करके घर रादौर आया था। लेकिन अचानक रात के करीब 9 बजे उसके कमरे से गोली चलने की आवाज आई, जैसे ही परिजन कमरे में पहुचें तो वह मृत पड़ा था।

जितेंद्र ने करीब 5 साल पहले लव मैरिज की थी और जिस समय यह वारदात हुई उस समय उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी। जितेंद्र के दो छोटे बच्चे भी है।  मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें घटनास्थल पर पहुंची। यमुनानगर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद जांच शुरू की गई। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि पुलिसकर्मी जितेंद्र ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।